जीजा के गले में टंगी रुपयों से भरी पोटली, लालची साले ने घर में घुसकर कर दिया कत्ल, जुए में सारी रकम हारने के बाद आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

A bundle full of money hung around the neck of brother in law the greedy brother in law entered the house and committed murder after losing all the money in gambling the accused committed the crime

जीजा के गले में टंगी रुपयों से भरी पोटली, लालची साले ने घर में घुसकर कर दिया कत्ल, जुए में सारी रकम हारने के बाद आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सूरजपुर/बिश्रामपुर : दीपावली की रात जुआ में सारी रकम हारने के बाद नशेड़ी किस्म के युवक ने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रविंद्रनगर निवासी गौतम दास पिता स्व गोविंद दास उम्र 40 साल की दीपावली की रात घर में घुसकर रिश्ते के साले नशेड़ी युवक मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 साल ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी.
दीपावली के दूसरे दिन जब पड़ोसी तारक सरकार मजदूरी कराने मृतक के घर गया तब देखा कि उसका शव उसके मकान के मुख्य द्वार पर पड़ा हुआ था. इसके बाद तारक सरकार ने मामले की खबर ग्रामीणों और पुलिस को दी. मामले की खबर मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच की.
बताया जा रहा है कि मृतक गौतम दास गांव में ही अकेले रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था और कमाई हुई रकम को कपड़े की पोटली में रखकर गले में ही टांग कर रखता था. घटना के दिन मृतक रात में घर के पास स्थित एक दुकान में तंबाकू लेने गया था.
उसी समय उसके साले नशेड़ी किस्म के मुकेश राजवंशी ने मृतक के गले में टंगे रुपए की पोटली को देख लिया था. फिर रुपयों से भरी पोटली को लेने के चक्कर में उसने घर में घुसकर गौतम की हत्या कर दी. आरोपी मुकेश ने घटना को अंजाम देने के बाद घर में जाकर सबूत को छिपाने के मकसद से तत्काल अपने कपड़े धो लिए थे.
इस मामले में जांच के बाद पुलिस द्वारा जब घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया. तब उसके पास से 2960 रुपए बरामद हुए. इसमें कुछ नोटों में खून के धब्बे लगे थे. बताया जा रहा है कि मृतक गौतम दास द्वारा पहली शादी करीब 22 साल पहले समाज की युवती से की गई थी.
लेकिन युवक के मंद बुद्धि होने की वजह से कुछ साल बाद युवती बिलासपुर में मायके चली गई है. इसके बाद कुछ साल बाद मृतक ने अंबिकापुर मठपारा निवासी एक आदिवासी लड़की से शादी कर लिया था. लेकिन वह भी कुछ साल बाद छोडक़र चली गई थी. इसके बाद से वह घर में अकेले ही रहता था.
आरोपी मुकेश राजवंशी नशेड़ी किस्म का है. वह नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करता था. नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया था.
करीब ढाई साल तक जेल में रहने के बाद छह महीने पहले ही छूटकर आरोपी घर में आया था. उसने जुआ में सब कुछ हारने के बाद पैसे की तंगी के मद्देनजर इस वारदात को अंजाम दे दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb