CM साय ने दी रक्षाबंधन की बधाई, जेल में कैदी भाइयो संग बहनों ने मनाया त्योहार, सलाखों के पीछे भी महका भाईचारे का फूल, सुबह से लगी लंबी कतार
CM Sai congratulated Rakshabandhan, sisters celebrated the festival with their brothers in jail, the flower of brotherhood bloomed even behind the bars, long queues were formed since morning
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है. जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं. वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं. रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है.
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है. बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध की भावना को भी उजागर करता है. इस अवसर पर समाज में सौहार्द्र, भाईचारा और महिला सम्मान को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए संकल्प लें. विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गरियाबंद जेल में भाइयो संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
गरियाबंद : रक्षाबंधन के इस पावन पर्व ने जिला जेल की सर्द दीवारों और लोहे की सलाखों में भी गर्माहट और अपनापन भर दिया. सुबह 9 बजे से ही बहनों का तांता लगना शुरु हुआ और दोपहर 1 बजे तक 161 बहनें अपने 53 ‘कैदी भाइयों’ की कलाई पर पवित्र राखी बांध चुकी थीं. अभी भी बहनों का जेल पहुंचना जारी रहा.
जेल प्रशासन ने इस पर्व को विशेष और यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी की. बहनों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था, साफ-सफाई, और स्वागत के लिए लगाए गए आकर्षक फ्लेक्स ने माहौल को और भी आत्मीय बना दिया. राखी बांधने के दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं. तो कई कैदियों की आंखों में भी परिवार की यादें तैर गईं. जहां एक ओर सलाखों के बीच राखी का धागा बांधा जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश पूरे समाज को दिया जा रहा था कि चाहे दीवारें कितनी भी ऊंची हों. रिश्तों की डोर उन्हें पार कर जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर सेंट्रल जेल में भाइयो संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
रायपुर : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया. सेंट्रल जेल रायपुर में बड़ी तादाद में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची. महिलाओं की लंबी कतार सेंट्रल जेल में लगी.
प्रवेश से पहले राखी बांधने पहुंची महिलाओं को पहले पंजीयन कराया. फिर चेकिंग की गई. जेल प्रवेश करने के बाद दोबारा चेकिंग हुई. महिलाओं को नियमानुसार जेल में प्रवेश करने के लिए सिर्फ 100 ग्राम मिठाई और राखी लेकर प्रवेश करने दिया गया.
कई महिलाएं पहली बार सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने आई. वहीं कई ऐसी भी महिलाएं पहुंची जो सालों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने रही है. पहली बार आई महिलाओं ने व्यवस्था को लेकर कहा कि पहली बार जेल में भाई को राखी बांधने आने पर खराब अनुभव है. लंबी कतारे लगानी पड़ी. इस दौरान पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है.
जेल में राखी बांधने पहुंचे कुछ बहनों ने कहा कि पिछले सुबह 7 से लाइन लगाकर खड़े हैं. लेकिन अभी तक मिलने नहीं दिया गया. बहुत लंबी लाइन है. तेज धूप के कारण भी परेशानी हो रही है.
सशिमं. नवापारा की छात्राओं ने पुलिस जवानों, डाक्टरों और नगर पालिका में बाँधा रक्षा सूत्र
नवापारा-राजिम : सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की छात्राओं ने नगर के पुलिस जवानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में जाकर रक्षासूत्र बाँधा. इसके लिए विद्यार्थियों ने कुल चार सौ बावन सुंदर और आकर्षक राखियां अपने हाथों से बनाई थी.
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नवापारा सीएमओ लवकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .तेजेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक गुलाब सिन्हा के अलावा वहां उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया, सभी ने इस कार्य की खूब सराहना की.
कन्या भारती प्रमुख सरोज कंसारी ने बताया कि विद्यालय में राखी सजाओ और थाल सजाओ प्रदर्शनी लगाया गया था. भारतीय संस्कृति का निर्वहन करते हुए वसुदेव कुटुंबकम की भावना के प्रसार के लिए प्रतिवर्ष नगर में रक्षा सूत्र बांधने बहने जाती हैं. जिससे भाईचारे, प्रेम-शांति और सद्भावना का संचार होता हैं। देश के प्रति कर्तव्य का बोध होता हैं.
इस अवसर पर उपनिरीक्षक विजय लाल साहू ने कहा कि स्कूल छात्राओं एवं हर बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान सदैव सजग एवं तत्पर हैं. किसी भी तरह से परेशानी होने या असुरक्षा का भाव होने पर तुरंत 112 पर सूचित करें. आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी हैं, खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और देश की सेवा में आगे आएं. डरें नहीं निर्भीक होकर रहें। इस दौरान सभी छात्राओं को थाना घुमाकर वहां के कार्यों की जानकारी दी. विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने आभार व्यक्त किया.
कार्यकम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, वाल्मीकि धीवर, नेहा सोनकर, हुलेश्वरी साहू, ममता साहू, देवकी साहू, प्रतिभा यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस जवान हेमंत यादव, रणजीत साहू, कोमल वर्मा, प्रेम कंवर, राधेश्याम सिंह, अंजली पाटले, सुग्रीव मिश्र, सुरेश मगर, नगर पालिका से संतोष साहू, दिनेश साहू, रमेश दिवान, डॉक्टर टीम एम.एस .पाल, दीपक गुप्ता, महेंद्र साहू, भारत, रामावतार यदु, पीयूष राजपूत ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



