भिलाई में काल बनकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर, हाइवा की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

Trucks and dumpers running like death in Bhilai, an old man died on the spot after being hit by a Hiva, angry people beat up the driver badly

भिलाई में काल बनकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर, हाइवा की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

दुर्ग : पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रेत से भरी हाइवा की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल काटा. वाहन में तोड़फोड़ के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने हालात को कंट्रोल किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव में बुजुर्ग सुखचैन निषाद उम्र 65 साल अपने घर से सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकला हुआ था. इस दौरान सड़क पर रेत परिवहन कर रही हाइवा ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने पत्थर से हाइवा के कांच तोड़ दिया. वहीं ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. खबर पर उतई पुलिस ने मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
घटना के बाद गोंड़पेंड्री सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी तादाद में जमा हो गए और सड़क को जाम कर दिया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार रेत और पत्थर परिवहन के भारी वाहन देर रात तक गुजरते हैं. जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है.
मृतक के परिजन व ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डट गए. प्रशासन की तरफ से उन्हें मनाया गया. यह हादसा एक बार फिर अनियंत्रित भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. ग्रामीणों ने मांग किया कि वाहनों की गति नियंत्रित की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB