किराना दुकान में आबकारी का छापा, MP के कई ब्रांड्स की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.25 लीटर विदेशी मदिरा जप्त

Excise raid in grocery shop, accused arrested with liquor of many brands of MP, 11.25 liters of foreign liquor seized

किराना दुकान में आबकारी का छापा, MP के कई ब्रांड्स की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.25 लीटर विदेशी मदिरा जप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी का एक्शन जारी है. मंगलवार को टीम ने हांडीपारा के किराना दुकान में छापा मारकर एमपी के कई ब्रांड्स सहित 11.25 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल.) श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाहियां जारी है. 16 जून 2025 को  मुखबिर की खबर पर हांडीपारा रायपुर में एक किराना दुकान में जिला रायपुर के आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई.  मौके पर आरोपी कन्हैया लाल लूलिया की किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की और 1 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई.
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. उक्त कार्यवाही टाटीबंध वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के द्वारा की गई और कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा, आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आबकारी आरक्षक पोखराज शांडिल्य की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB