बिना शिक्षक और पुस्तक, टूटे एवं जर्जर शाला भवन, कैसा प्रवेश उत्सव- टिकेश, कबाड़ की दुकानों में किताबें, शिक्षक हड़ताल पर और सरकार प्रायोजित इवेंट में व्यस्त- हाफिज
Without teachers and books, broken and dilapidated school building, what kind of admission festival is this - tickets, books in junk shops, teachers on strike and government busy in sponsored events - Hafiz
गरियाबंद : भाजपा सरकार के शाला प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हफीज खान और मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि जो किताबें बच्चों के स्कूली बैग में होनी चाहिए, शिक्षण सत्र शुरु होने से पहले ही कबाड़ी की दुकानों में बिक रही हैं. युक्तियुक्तकरण के नाम पर पिछले शिक्षण सत्र की तुलना में छत्तीसगढ़ के 10372 सरकारी स्कूल कम हो गए. भयादोहन से व्यथित प्रदेश भर के शिक्षक हड़ताल पर हैं. रखरखाव के कमी में कई स्कूल जर्जर हालत में हैं और आत्ममुग्ध सरकार के शाला प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है. सरकार के फोकस में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना है ही नही. इसीलिए लगातार अव्यावहारिक निर्णय थोप रही है. नए सेटअप के नाम पर प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती की गई. छात्र शिक्षक अनुपात बढ़ाए गए और 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को मर्ज कर दिया गया. इनके डायस कोड विलोपित किए जा चुके हैं.
मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि स्कूली छात्रों को यह सरकार ना गणवेश दे पा रही है. ना ही सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण हो पा रहा है. और न ही पाठ्यपुस्तक समय पर छात्रों को उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि पिछले शिक्षण सत्र के दौरान भी लगातार यह शिकायतें आई कि उसी सत्र की किताबें कबाड़ की दुकान और कागज गलाने के कारखानो तक पहुंचाए गए. वर्तमान सत्र में भी यही हाल है. स्कूल खुलने से पहले ही जो किताबें स्कूली बच्चों के बस्तों में होनी चाहिए. कमीशनखोरी के चलते कबाड़ की दुकानों में पहुंचना शुरू हो गया है. भाजपा की सरकार मोटे कमीशन के लालच में निजी स्कूलों को संरक्षण देने के लिए सरकारी शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने में तुली हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



