गांव में 2 गुटों में जमकर मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

There was a fierce fight between 2 groups in the village, the injured youth died during treatment, police arrested 6 accused including 3 women

गांव में 2 गुटों में जमकर मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आपसी विवाद में लड़ाई-झगड़े में एक युवक घायल हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी धनेश्वर साहू पिता प्रभु राम निवासी मड़ेली ने 16 मार्च 2025 के 20.10 बजे चौकी बिरेझर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 मार्च 2025 को दोपहर करीब 11 बजे प्रार्थी अपने दोस्तो गजेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, डूम्मु यादव के साथ गजेन्द्र के मोटर सायकल में बैठकर घूमने के लिए भाठापारा मुड़ेली के तरफ गए थे. भाठापारा मड़ेली के पास स्थित गौठान के किनारे बाइक खड़ी कर चारो गौठान के अंदर गए. जहां भाठापारा मड़ेली निवासी चेतन साहू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था. जहां गजेन्द्र का चेतन के साथ सामान्य बातो को लेकर झगड़ा विवाद हुआ.
चेतन साहू और उसके साथी वहां से भाग गए. प्रार्थी जब गौठान से बाहर निकलकर रोड के तरफ जा रहे थे. तभी चेतन साहू के परिवार वाले चंदु साहू द्वारिका साहू, चन्द्रिका साहू, खुशबु साहू तारिणी साहू लाठी डण्डा लेकर आए और सभी लोग मिलकर प्रार्थी के साथ माँ बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली-गलौच देकर जान से मार देंगे कहते हूए हाथ मुक्का लाठी डण्डा से मारपीट करने लगे. और प्रार्थी के साथ मारपीट होते देख उनका साथी गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू बीच बचाव करने आ रहा था. तभी पिछे से चेतन साहू अपने हाथ में लकड़ी का बत्ता लेकर दौड़ते आया और गजेन्द्र साहू के सिर पर दो-तीन बार मार दिया. जिससे गजेन्द्र साहू जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया.
उसके बाद भी चेतन ने अपने हाथ में रखे लकड़ी के बत्ता से गजेन्द्र उर्फ बिट्टू को मारते रहा. प्रार्थी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाया. मारपीट की बात सूनकर गजेन्द्र का भाई गिजेन्द्र साहू और प्रार्थी का भाई डेमन साहू, भूनेश्वर साहू और अन्य लोग आए. गजेन्द्र उर्फ बिट्टू को बेहोशी हालत मे होने से इलाज के लिए कुरुद अस्पताल ले गए. जहां से रिफर करने पर इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर लेकर गए. जहां रात करीबन 9 बजे गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू की मौत हो गई.
इस रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों से कड़ाई से पुछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किये जाने से आरोपी चेतन साहू का बयान लिया गया. जिसमें उन्होने अपने बयान में परिवार के अन्य लोग चंदु साहू द्वारिका साहू, चन्द्रिका साहू, खुशबु साहू, तारिणी साहू के साथ मिलकर मां-बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से प्रार्थी धनेश्वर को मारपीट किये जाने के बारे में बताया और आरोपी चेतन साहू द्वारा गजेन्द्र उर्फ बिट्टू साहू को कत्ल करने की नियत से लकड़ी के बत्ता से 2-3 बार सिर में मारने से बिट्टू बेहोश होकर गिर गया. गिरने के बाद भी उसे उसी लकड़ी के बत्ता से मारते रहे. जिससे गजेन्द्र उर्फ बिट्टू की मौत हो जाना बताए.
आरोपी चेतन से वारदात में इस्तेमाल सामान को आरोपी चन्दु एवं द्वारिका से लकड़ी के डण्डा को जप्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने से आरोपीगण के खिलाफ चौकी बिरेझर, थाना कुरुद में अप. क्र. 85/25 धारा- 296,115(2), 351 (2), 191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. और आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
नाम आरोपीगण
(01) चेतन साहू पिता बाहरा राम साहू उम्र 24 साल, निवासी ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) चन्दु राम साहू पिता राम किशुन साहू उम्र 42 साल, निवासी ग्राम मड़ेली,चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद,जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) द्वारिका राम साहू पिता राम किशुन साहू उम्र 52 साल निवासी ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) खुशबू साहू पति चेतन साहू उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(05) चन्द्रिका बाई साहू पति बाहरा राम साहू उम्र 45 साल, निवासी ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(06) तारिणी साहू पति खुमान साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना-कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में चौकी बिरेझर प्रभारी निरी.चन्द्रकांत साहू, सउनि.दक्ष कुमार साहू, प्रआर. शेष नारायण पांडेय, दारा चंद्राकर, सोहन ध्रुव, महेश पटेल, आर. विमल पटेल, तोषण साहू का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI