हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से गिरा घर का छज्जा, जुलूस देख रहे चार नाबालिग बच्चों समेत 5 घायल, तीन गंभीर
During the Hindu New Year procession, the balcony of a house collapsed due to the loud sound of DJ, 5 people including four minor children watching the procession were injured, three are serious
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिला में मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार स्थित केंवटपारा में रविवार रात एक घर का छज्जा अचानक गिरने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 4 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. यह घटना हिंदू नव वर्ष के उत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा के कारण हुई. जिसमें डीजे की तेज आवाज और भारी बेस के कंपन से पुराना छज्जा ढह गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8:30 बजे हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा केंवटपारा (Bilaspur DJ Sound Tragedy) पहुंची थी. इस दौरान डीजे की तेज आवाज और धमाकेदार बेस से आसपास के मकानों में कंपन होने लगा. इसी दौरान टुकेश केंवट के घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. जिसकी चपेट में वहां खड़े 5 लोग आ गए.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. घायलों में चंद्रशेखर केंवट उम्र 25 साल, प्रशांत केंवट उम्र 11 साल, दीपक केंवट उम्र 15 साल, दीपेश केंवट उम्र 14 साल और हेमंत कैवर्त उम्र 13 साल शामिल हैं.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक आवाज (Bilaspur DJ Sound Tragedy) और बेस के कारण ही यह हादसा हुआ. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद क्षेत्र के निवासियों ने बेलगाम डीजे और शोर-शराबे के खिलाफ नाराजगी जताई है. फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और घायलों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



