किसान के घर में घुसकर डकैती का सनसनीखेज खुलासा, लाखों की लुट, परिवार को बनाया बंधक, दो पुलिसकर्मियों समेत 7 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Sensational disclosure of robbery in farmer's house, looted of lakhs, family held hostage, more than 7 accused including 2 policemen arrested

किसान के घर में घुसकर डकैती का सनसनीखेज खुलासा, लाखों की लुट, परिवार को बनाया बंधक, दो पुलिसकर्मियों समेत 7 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खरोरा के केवराडीह गांव में किसान राधेश्याम भारद्वाज के घर हुई डकैती के मामले में रायपुर क्राइम ब्रांच ने दो पुलिसकर्मियों समेत सात से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग का एक रिटायर्ड हवलदार है. यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान के घर हुई डकैती की वारदात में बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ एक क्लर्क भी इस डकैती में शामिल था. रायपुर क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि इस डकैती की एफआईआर खरोरा थाना में दर्ज की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर संदिग्धों को पकड़ा.
बता दें कि, खरोरा के केवराडीह गांव में शुक्रवार को अल सुबह नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिस्टल और तलवार की नोक पर किसान राधेश्याम के परिवार को ढाल बनाकर 6 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात की डकैती को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

डॉ. सिंह ने बताया जांच के दौरान पुलिस को तिल्दा नेवरा निवासी जितेन्द्र पाठक को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती करना कबूल किया. उसकी निशानदेही पर मुंगेली, कबीरधाम, बलौदा बाजार, महासमुंद और रायपुर से मामले में शामिल आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ रेड कार्यवाही करते हुए पूछताछ के आधार पर मामले में कुल 15 आरोपियों को पकड़ा गया.
डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे घटना का मास्टर माइंड आरोपी देवराज डहरिया निवासी ग्राम केवराडीह थाना खरोरा है. आरोपी देवराज डहरिया का पूर्व में राधेलाल भारद्वाज के घर आना-जाना था और प्रार्थी के पास जे.सी.बी., हार्वेस्टर और ट्रेक्टर वाहन है. जिसमें वह कंस्ट्रकशन सहित अन्य कार्यो को संचालित कर कमाई करता है. जिससे प्रभावित होकर आरोपी देवराज डहरिया ने भी जे.सी.बी. मशीन/वाहन फायनेंस के जरिए खरीद लिया. जिससे देवराज एवं राधेलाल के बीच व्यवसायिक मनमुटाव हो गया और दोनों एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया. आरोपी देवराज डहरिया द्वारा राधेलाल के उन्नति को देखकर जलन की भावना और द्वेष रखता था. प्रार्थी के घर डकैती करने की योजना बना डाली. 
आरोपी देवराज डहरिया से ईश्वर रामटेके और सोना बारमते उर्फ सोनू से संपर्क कर उन्हें बताया कि राधेलाल भारद्वाज अपने घर में 40 करोड़ रुपये नगदी और 16 किलो सोना रखा है. चापन (घर में सोये हुये लोगों को तांत्रिक पूजा पाठ के गहरी नींद में बेसुध करना) के जरिए पैसा और सोना को लेना है. जिसके लिए बैगा और अन्य व्यक्तियों की जरुरत होगी. जिस पर ईश्वर रामटेके द्वारा अलख निरंजन, सप्तऋ षि और जितेन्द्र पाठक को उक्त जानकारी दिया कि जितेन्द्र पाठक किशन वर्मा, तिलक वर्मा एवं रूपेश साहू को उक्त जानकारी दिया तो रुपेश साहू द्वारा छत्रपाल उर्फ राजू को बताने पर छत्रपाल उर्फ राजू द्वारा पिंकू राजपूत, सूरज सेन, गज्जू चंद्रवंशी, साहिल खान, प्रकाश मिश्रा को बताया. सभी प्लान के मुताबिक दिनांक घटना को खरोरा में इकठ्ठा होकर एक साथ मिले और घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए 3 चारपहिया वाहन और 1 मोटर सायकल के जरिए राधेलाल के मकान पास पहुंचे और अपने साथ चाकू, तलवार और डण्डा रखे थे. प्लान के मुताबिक प्रार्थी के मकान में गज्जू चंद्रवंशी, किशव वर्मा, छत्रपाल राजपूत, देवराज डहरिया, सूरज सेन, प्रकाश मिश्रा और 1 अन्य आरोपी के मकान अंदर प्रवेश किया. और बाकी आरोपी प्रार्थी के मकान के पीछे, सामने गेट और खेत की तरफ रेकी कर रहे थे. इस तरह आरोपियों द्वारा डकैती की पूरी घटना क्रम को अंजाम दिया गया था.
गिरफ्तार आरोपी
01 देवराज डहरिया पिता राजेन्द्र डहरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर
02 ईश्वर रामटेके पिता स्व शंकर लाल रामटेके उम्र 66 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर
03 सप्तऋषि राज पिता स्व विशाल राज उम्र 52 साल निवासी ग्राम भठिया थाना खरोरा जिला रायपुर
04 अलख निरंजन रजक पिता स्व चैत राज रजक उम्र 47 साल निवासी ग्राम अकोली थाना धरसींवा जिला रायपुर
05 जितेन्द्र पाठक पिता रमेश पाठक उम्र 33 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
06 तिलक वर्मा पिता स्व आनंद राम वर्मा उम्र 58 साल निवासी ग्राम नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर
07 किशन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम बैकुण्ठ थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
08 रुपेश साहू पिता भीखम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोहारसी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार
09 पिंकू राजपूत पिता दिलीप राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम नवगटा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
10 सूरज सेन पिता अशोक सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
11 छत्रपाल राजपूत उर्फ राजू पिता नारायण राजपूत उम्र 27 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
12 गज्जू चंद्रवंशी पिता बलुक चंद्रवंशी उम्र 25 साल ग्राम नवघटा पोस्ट पिपरिया थाना पिपरिया जिला कवर्धा जिला कबीरधाम
13 प्रकाश मिश्रा पिता ओम प्रकाश मिश्रा उम्र 31 साल निवासी पटवारी कालोनी थाना व जिला बलौदा बाजार
14 साहिल खान पिता नाजिर खान उम्र 27 साल निवासी ग्राम कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुंद
15 सोना बारमते उर्फ सोनू पिता स्व विश्राम बारमते उम्र 35 साल निवासी ग्राम उमरिया पोस्ट बाउली थाना सरगांव जिला मुंगेली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI