मानसिक रुप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पीड़ित पक्ष को दी धमकी, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनों को किया गिरफ्तार

Attempted rape of a mentally challenged girl; father threatens victim's family; police arrest both accused father and son

मानसिक रुप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पीड़ित पक्ष को दी धमकी, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : बचेली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिक रुप से कमजोर युवती से साथ दुष्कर्म का प्रयास का गंभीर मामला सामने आया. पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी. इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष को घर जाकर गाली-गलौच देते हुए धमकी दी.
परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 6 दिन पहले मानसिक रुप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी. लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. रविवार देर रात बड़ी तादाद में वह फिर बचेली थाने पहुंचे और आरोपी के पिता के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई.
एएसपी बर्मन ने बताया कि थाने में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था. इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना था. इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष के साथ नशे की हालत में गाली-गलौच और धमकी दी. इसकी शिकायत पर रविवार रात को मामला दर्ज किया गया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. दोनों मामलों में आरोपी और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t