75 हजार के जेवरात चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, घर का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों से संबल और स्कूटी जब्त
Three arrested for stealing jewelry worth 75,000 rupees; the crime was committed by breaking into a house; a scooter and a scooter were seized from the accused.
कांकेर/चारामा : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक घर से 75 हजार रुपएके सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे. मामला चारामा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोलकुम्हड़ा निवासी दरियाब साहू ने 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे अपने घर से जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों में सूरज देवांगन उम्र 22 साल, संजू सोनकर उम्र 27 साल और ईश्वर सोनकर उम्र 26 साल शामिल हैं. पूछताछ में पता चला कि तीनों ने मिलकर एक्टिवा स्कूटी से घटना को अंजाम दिया.
आरोपियों ने लोहे के संबल से घर का ताला तोड़कर 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे. पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का संबल और एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है. थाना चारामा में धारा 305(ए) और 331(1) बीएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



