डबल मर्डर से दहली राजधानी, पिज्जा के चक्कर में डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, कातिल पप्पू यादव गिरफ्तार, इधर अज्ञात लाश मिलने से मचा हड़कंप
The capital was shaken by a double murder, delivery boy was brutally killed for pizza, murderer Pappu Yadav was arrested, here there was a stir due to the discovery of an unknown dead body
रायपुर : राजधानी रायपुर में दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है. पहली वारदात में पैसे देने से इंकार करने पर पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वहीं शहर के एक इलाके से झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहली वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जहां पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक युवक हेमंत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक हेमंत कोठारी पिज्जा डिलीवरी के लिए गया था. इस दौरान बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे मांगे. लेकिन हेमंत ने उसे पैसे देने से इंकार किया. इसके बाद आरोपी पप्पू ने उससे मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया. घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुसिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया. इस दौरान पुलिस को कामयाबी मिली और फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि उसने लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
झाड़ियों में अज्ञात युवक का मिला शव
दूसरा मामला रायपुर के रिंगरोड नंबर-2 तेंदुआ गांव का है. जहां झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है. युवक की उम्र करीब 40 से 45 साल है. पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका है.
शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. मृतक ने चड्डी और टी-शर्ट पहन रखी थी. और कद-काठी से ट्रक ड्राइवर मालूम हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिससे मौत की असल वजह का पता लगाया जाएगा. यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



