पटाखे से घर में लगी आग, मकान और दुकान जलकर राख, 10 सिलेंडर ब्लास्ट, समय रहते बाहर निकले लोग, एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

House caught fire due to firecrackers house and shop burnt to ashes 10 cylinders blasted people came out in time fire brigade could not reach for an hour

पटाखे से घर में लगी आग, मकान और दुकान जलकर राख, 10 सिलेंडर ब्लास्ट, समय रहते बाहर निकले लोग, एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

पटाखे से घर में लगी आग, मकान और दुकान जलकर राख, 10 सिलेंडर ब्लास्ट, समय रहते बाहर निकले लोग, एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर के रिहायशी इलाके में पटाखे से एक घर में भीषण आग लग गई. जिससे मकान और दुकान जलकर राख हो गई. रिहायशी इलाके में आगजनी के बाद भी फायर ब्रिगेड एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई. जिससे आग ने भीषण रुप ले लिया. यह हादसा कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के सुभाष वार्ड निवासी चैंबर ऑफ कॉमर्स कांकेर के सदस्य सुनील पटेल के निवास के सामने रॉकेट पटाखे जलाए जा रहे थे. जिससे एक रॉकेट मकान से लगी बर्तन दुकान में घुस गया. कई सारे पटाखें जलने की वजह से दुकान पर किसी की नजर नहीं गई और आग दुकान में फैल गई.
हालांकि, अच्छी बात यह है कि सभी सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि घर में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे. धमाका होने से पड़ोस के लोग भी अपने परिवार के साथ घर छोड़ निकल गए. एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कबीरधाम जिले के दामापुर में दस सेकंड के भीतर मची तबाही, जिसको जहां जगह मिली भाग लिया

कबीरधाम/पंडरिया : कबीरधाम जिले में पंडरिया के दामापुर इलाके में पटाखे की तीन दुकानें जलकर खाक हो गई. दिवाली के मौके पर बाजार चौक इलाके में पटाखों की दुकान लगी. बड़ी तादाद में ग्राहक दुकानों से पटाखों की खरीदी कर रहे थे. इसी दौरान पटाखों की दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग की चपेट में तीन पटाखा दुकानें आ गई. दुकान में रखे पटाखे जब तेज आवाज के साथ फटने लगे तो बाजार में दहशत फैल गई. देखते ही देखते तीनों दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक में तब्दील हो गई. गनीमत रही की आग की चपेट में कोई और दुकान नहीं आई.
पटाखों की दुकान में जब आग फैली तो वहां रखे पटाखे एक एककर फूटने लगे. दुकानों के आस पर जितने भी लोग तो फौरन मौके से हट गए. अच्छी बात रही कि आग की चपेट में कोई ग्राहक या दुकानदार नहीं आया. आस पास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी लाकर आग को फैलने से रोका. समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लेता. आग की चपेट में आने वहां लगा टेंट भी जलकर खाक हो गया. आग लगने की घटना से दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है.
दुकानदारों का कहना है कि आग से पटाखे तो जले ही साथ ही साथ दुकानों में रखी नकदी भी जल गई. थाना प्रभारी विमल लवानिया ने बताया कि दामापुर चौक बाजार में लगी आग की खबर मिली. फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

फायर डिपार्टमेंट ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

रायपुर : दिवाली के दौरान पटाखे फूटने या बिजली के शार्ट सर्किट से होने वाली आगजनी से बचाने के लिए 24 घंटे फायर फाइटर तैनात रहेंगे. पुलिस के जवान भी हर इमरजेंसी और आपराधिक घटनाओं से निपटने तैयार रहेंगे. इसके लिए फायर स्टेशन और पुलिस कंट्रोल को विशेष हिदायत दी गई है. अलग-अलग सीटों में अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किए गए हैं. फायर स्टेशन में एक शिट में 15 जवान तैनात रहेंगे. इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं.
केन्द्रीय कॉल सेंटर- 0771-2576010
इनसे करें संपर्क
वीके तिवारी ईई सिटी वेस्ट-9828981122
विनय चंद्राकर ईई सिटी ईस्ट-9300624486
अविनाश कुमार ईई सिटी सेंटर-8319859588
अशीष अग्निहोत्री ईई सिटी साउथ- 9826154642
सिटी के कॉल सेंटर
लाखेनगर- 0771- 2574799
बूढ़ापारा- 0771-2574774
गुढिय़ारी-0771-2593892
भनपुरी- 7693074788
टाटीबंध- 0771-2574755
खमतराई- 0771-2576317
शास्त्री चौक-0771-2574773
रावणभाठा- 0771-2576338
चंगोराभाठा- 2522921879
दलदल सिवनी- 0771-2972633
गंज- 0771-2574797
नयापारा-0771- 2574798
टिकरापारा- 0771-257614
आमासिवनी- 7049644782
पुरैना- 0771-2576677
सिविल लाइन-0771-2574771
डीडी नगर- 0771-2574415
देवपुरी- 0771-2972606
मालवीय रोड
हर थाना क्षेत्र में होगी एक्स्ट्रा पेट्रोलिंग भी
दिवाली के दौरान बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर आउटर के इलाकों में चोरी, लूट और डकैती की आशंका बनी रहती है. इसको लेकर पुलिस ने तैयारी की है. बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है.
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और रात्रि गश्त पर जोर देने कहा गया है. उल्लेखनीय है कि शहर के आउटर में कई आवासीय कॉलोनियां हैं. जिनमें दूर-दूर मकान बने हैं. वहां चहल-पहल भी कम रहती है. ऐसे इलाकों में फोकस रहेगा.
दिवाली शुरू होते ही पटाखों से झुलसने वाले मरीज आने लगे हैं. ऐसे मरीजों में बच्चे हैं. जिनकी उम्र 15 साल या इससे कम हैं. डीकेएस के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऐसे 3 बच्चे भर्ती हैं. जो पटाखों के बारूद से झुलस गए हैं. यह गंभीर है इसलिए बर्न विभाग में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक झुलसने से स्किन खराब हो जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर के इस मिठाई दुकान में लगी आग

रायपुर : राजधानी रायपुर फाफाडीह स्थित एक मिठाई दुकान आग लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. फाफाडीह इलाके में स्थित खोडियार मिठाई दुकान में दोपहर के समय दुसरी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम किया गया.

बोकारो में पटाखों की दुकान में लगी आग, 50 दुकानें जलकर खाक

बोकारो : बोकारो जिला के चास मुख्य सड़क पर गरगा पुल के किनारे लगे 66 पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई. इस हादसे में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बीएसएल और झारखंड अग्निशमन विभाग के चार फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है.
इस हादसे को लेकर चश्मदीदों ने बताया कि दुकानों में आग लगने पर वहां रखे पटाखों में धमाके होने लगे और रॉकेट चलने लगे. जिस वजह से दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई. आग से पटाखे जलने की वजह से काफी देर तक वहां पर अफरातफरी का माहौल रहा. इसके बाद इस हादसे की खबर प्रशासन को दी गयी.
खाली जगह में जिला प्रशासन ने पटाखे की दुकानें दुकान लगाने की अनुमति दी गई है. लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. जहां चास के अलावा बोकारो स्टील सिटी के कई सेक्टरों के लोग आकर पटाखे की खरीदारी करते हैं. जहां दुकानें लगी थीं, उसके पास ही बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज का आवास है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नालंदा में पटाखा दुकान में लगी आग, ब्लास्ट होते ही मची भगदड़

नालंदा : बिहार के नालंदा में पटाखा दुकान में आग लग गयी. आग लगते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र के अमीरगंज बाजार में दिवाली की शाम की है. फिलहाल स्थित सामान्य है. किसी तरह के कोई हताहत की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से हादसा टल गया.
दीवाली के मौके पर दुकान में पटाखा बेच रहा था. अचानक पास में बच्चे पटाखा जलाकर भाग निकले. पटाखे की चिंगारी दुकान में रखे पटाखे पर जा गिरी. जिससे दुकान में रखा पटाखा में आग लग गयी. अचानक पटाखा आवाज करने लगा. इससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग घर छोड़कर भागने लगे.
सभी दुकानदार सामान बचाने की बजाय भागते नजर आए. इस हादसे में पटाखे व अन्य दुकान की सामग्री जलकर राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb