चुनाव ट्रेनिंग में गैरहाजिर के कारण कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया कारण बताओ नोटिस जारी
Collector took strict action due to absence in election training, issued show cause notice to 42 officers and employees
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में गैरहाजिर 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.
गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाये गए. जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत कई पदों के कर्मचारी शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



