राजधानी में घूस लेते ट्रैफिक ASI का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा, लाइन अटैच, बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित अधिकारी बहाल
Video of traffic ASI taking bribe in the capital went viral, villagers created a ruckus, line attached, suspended officer reinstated in Balodabazar violence case
राजधानी में घूस लेते ट्रैफिक ASI का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा, लाइन अटैच
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक ट्रैफिक ASI का अवैध वसूली करते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह रिंगरोड नंबर 3 पर अवैध वसूली का वीडियो है. जहां चेकिंग के नाम पर वसूली से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया है. कहा जा रहा है कि ASI नागेंद्र सिंह का वीडियो है. जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद SSP रायपुर ने आरोपी एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित अधिकारी बहाल
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में सस्पेंड IPS सदानंद कुमार को बहाल कर दिया गया. उन्हें PHQ में पोस्टिंग दी गई है. इससे पहले IAS केएल चौहान को भी बहाल किया गया था.
बलौदाबाजार हिंसा के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर केएल चौहान को सस्पेंड कर दिया था. अब सरकार के द्वारा बहाल कर दिया गया है. साथ ही राज्य सरकार की तरफ से आईएएस केएल चौहान को अपर संभागीय आयुक्त बिलासपुर बनाया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं.
बता दें की 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हिंसा और आगजनी की घटना हुई थी. भीड़ ने कलेक्टर- एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था. घटना के वक्त केएल चौहान बलौदाबाजार कलेक्टर थे. जिन्हें 12 जून 2024 को सरकार ने निलंबित कर दिया था. अब जांच कमेटी की अनुशंसा के बाद सरकार ने उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं.
बलौदाबाजार हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 12 जून 2024 को कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद उन पर जांच भी बैठाई गई थी. इस मामले की जांच कर अनुशंसा कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी. इसके बाद निलंबित IAS केएल चौहान को 8 महीने के बाद बहाल किया गया.
बहाली के बाद राज्य सरकार ने केएल चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी है. आईएएस चौहान को अपर संभागीय आयुक्त बिलासपुर बनाया गया. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि लॉ एंड आर्डर बिगड़ने के मामले में कलेक्टर और एसपी पर गाज गिरी थी. उस समय जून 2024 में बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद जांच की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



