रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में अब जनता की बारी, आज दो लाख 71 हजार 169 मतदाता करेंगे मतदान, 23 नवम्बर को होगी मतगणना
Now it is the public turn in Raipur South Assembly by election today two lakh 71 thousand 169 voters will vote counting of votes will take place on November 23
रायपुर दक्षिण के लिए मतदान आज 13 नवंबर को किया जाएगा. इसके लिए चुनाव आयोग तैयारियाें में लगा हुआ है. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे. इसके लिए रायपुर दक्षिण के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें से 253 मुख्य सामान्य मतदान केंद्र, जबकि 13 उप मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरुष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. मतगणना 23 नवम्बर को होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व ने मोर्चा संभाला वहीं कांग्रेस के लिए सचिन पायलट ने भी चुनावी सभाएं की. सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी हैं. विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जमकर चुनाव प्रचार किया.
वहीं, सीनियर नेताओं की बात करें तो बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राज्य सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों के बीच पहुंचकर वोट मांगे. जबकि कांग्रेस ने उपचुनाव में दिग्गजों की फौज उतार दी. कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क और रैलियां कीं. भाजपा की तरफ से इस सीट पर सबसे ज्यादा एक्टिव रायपुर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहे.
रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया गया. बीजेपी ने जहां अपने 8 बार के कार्यकाल को गिनाया वहीं, कांग्रेस ने विधानसभा सीट में भ्रष्ट्रचार के मुद्दे को उठाया। कांग्रेस ने भाठागांव जमीन घोटाले को भी मुद्दा बनाया. कांग्रेस उम्मीदवार लोगों से लगातार यह कहते रहे कि इस घोटाले को वह सदन में उठाएंगे. भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार को बाहरी उम्मीदवार भी बताया। वहीं, कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं की सक्रियता पर भी भाजपा ने जमकर हमला बोला.
मतदान के लिए दक्षिण विधानसभा में स्थित सभी कार्यालयों में होगा अवकाश
दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए आज 13 नवम्बर को मतदान होगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण में 13 नवम्बर दिन-बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.
छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 4 नवम्बर के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में आज 13 नवम्बर बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया गया है. रायपुर शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानो पर स्थित कार्यालयों में, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी काम करते हैं. ऐसे सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण के मतदाता है, को मतदान दिवस मे मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 डॉक्यूमेंट दिखाकर भी डाल सकते हैं वोट
रायपुर : आज रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं.
आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे.
अगर कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. फोटो पहचान दस्तावेजों यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



