शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही शराब पीकर आए हेडमास्टर साहब, और स्कूल में जड़ा ताला, नशे में टुन्न देखकर उठी नौकरी से निकालने की मांग

On the first day of the academic session, the headmaster came drunk and locked the school. Seeing him drunk, a demand was made for his dismissal from the job

शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही शराब पीकर आए हेडमास्टर साहब, और स्कूल में जड़ा ताला, नशे में टुन्न देखकर उठी नौकरी से निकालने की मांग

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने पर हेडमास्टर ने पार्टी की और नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। शिक्षक ने इतना पी लिया कि नशे में स्कूल के बाहर बरामदे में ही लुढ़क गया. यह नजारा सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है. यह मामला सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवटिकरा प्राइमरी स्कूल में जब पेरेंट्स स्कूल पहुंचे तो टीचर स्कूल के बाहर ही नशे बेसुध पड़ा था. हेडमास्टर का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं, स्कूल में पोस्टेड दूसरा टीचर भी नदारद था. खबर पर उदयपुर बीईओ मौके पर पहुंचे तो स्कूल में ताला बंद मिला. अब नशेड़ी हेडमास्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है.
युक्तियुक्तकरण के बाद शैक्षणिक सत्र का सोमवार को पहला दिन था. प्राथमिक शाला देवटिकरा का हेडमास्टर रजक राम शराब पीकर स्कूल पहुंचा. नशा इतना ज्यादा था कि हेडमास्टर स्कूल के बाहर बरामदे में लेट गया. खबर पर उदयपुर बीईओ रविकांत यादव दोपहर करीब 12:30 बजे देवटिकरा स्कूल पहुंचे. बीईओ के पहुंचने के पहले हेडमास्टर वहां से उठकर चला गया था. हालांकि स्कूल में ताला बंद ही मिला.
बीईओ ने ग्रामीणों का बयान लिया है. ग्रामीणों के बयान के आधार पर बीईओ ने हेडमास्टर रजक राम को सस्पेंड करने की अनुशंसा डीईओ सरगुजा को भेजी है.
 यह नजारा सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है. हालत इतनी बिगड़ गई कि कई अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए विद्यालय से ट्रांसफर सर्टिफिकेट निकालने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि जहां शिक्षक ही ऐसी हरकतें कर रहे हैं. वहां बच्चों का भविष्य अंधकार में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB