महिलाओं के साथ हो रहे आत्याचार के मामलों के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने छग के कई जिलों में सौंपा ज्ञापन

Raza Unity Foundation submitted memorandum in many districts of Chhattisgarh demanding strict action against the culprits of atrocities against women

महिलाओं के साथ हो रहे आत्याचार के मामलों के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने छग के कई जिलों में सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर : मुल्क में बीते कुछ दिनों पहले लगातार कई गंभीर घटनाएं हुईं हैं. जिसके बारे में मुल्क भर में लोगों में एक आक्रोश देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक डॉक्टर मौमिति देबनाथ के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया गया. वहीं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी एक नर्स तस्लीम जहां का बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस वक्त मुल्क भर में महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है. इन दो घटनाओं के अलावा भी कुछ जगहों पर हत्या और बलात्कार का मामला सामने आया है.
इसी कड़ी में छत्तीसगढ प्रदेश में मुस्लिम समुदाय अपने अल्पसंख्यक संगठन रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की जानिब से इस घटना की निंदा करते हुए कई ज़िलों में ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है.
इसी बीच महाराष्ट्र में एक महंत रामगिरी के द्वारा पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ़ अभद्र टिप्पणी की गई है. जिसके खिलाफ रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस टिप्पणी पर विरोध जताते हुए पुलीस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. महंत के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एफ आई आर दर्ज कराई गई है.
प्रदेश में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ज़िला सरगुजा, जिला दुर्ग, ज़िला बिलासपुर, जिला कोरबा, ज़िला एमसीबी और अन्य जगहों पर विरोध जताते हुए शासन प्रशासन को घटना के बारे में अवगत कराते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb