महिला से 50 लाख की ठगी का आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार, नाबार्ड टेंडर दिलाने के नाम पर अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम
Sudeep Mandal, the accused of cheating a woman of 50 lakhs, has been arrested. He committed the crime with his partner in the name of getting a NABARD tender.
रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामला ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा की महिला अनिता साहू की लिखित शिकायत से जुड़ा है. जिसमें असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान और अन्य पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप दर्ज कराया गया था.
शिकायतकर्ता के मुताबिक महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है. को नवंबर 2024 में रंजीत चौहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर भरोसा दिलाया कि कंपनी को बड़ा फायदा होगा. उसने भरोसा जताने के लिए टेंडर की नकली प्रति और 50 लाख रुपये का चेक दिखाया और आर्डर के पहले 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की. इसके झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में और 23 लाख रुपये नगद दिया. जांच में यह पूरा मामला फर्जी पाया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में 21 मई को अपराध क्रमांक 211/25 धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. आगे की जांच में नाबार्ड का टेंडर जाली दस्तावेज साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई.
मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि सह-आरोपी सुदीप मंडल व अन्य फरार थे. जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और 22 अगस्त को आरोपी सुदीप मंडल को पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी सुदीप मंडल को चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
सुदीप मंडल पिता अर्जुन मंडल उम्र 40 साल निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



