शादी से लौटते वक्त बाइक सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल, ट्रेलर ड्राइवर फरार

Three friends on a bike were hit by a speeding trailer while returning from a wedding; one youth died, two friends were injured, and the trailer driver fled.

शादी से लौटते वक्त बाइक सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल, ट्रेलर ड्राइवर फरार

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास हुए हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और उन्हें अस्पताल भिजवाया. मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाटा बस्ती में रहने वाले 22 प्रवेश यादव उम्र 22 साल की इस हादसे के चक्कर में मौत हो गई. दो अन्य घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा दोस्त के शादी में बारात गया था. कुछ घंटे बिताने के बाद तीनों मित्र बाइक से रात में दर्री लौट रहे थे. तभी कसनिय मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवारों को एक तरफ दबाया. बाइक का हेंडल वाहन से स्पर्श हुआ जिसके कारण तीनों युवक गिर पड़े. हादसे को अंजाम देकर ट्रेलर वाहन चालक भाग निकला. आसपास के लोगों को इस बारे मेें खबर हुई तो उन्होंने फौरी तौर पर पीड़ितों की सुध ली.
प्रवेश के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि अस्पताल भिजवाने के बाद संबंधित लोग निगरानी करते रहे. रविवार को इलाज के दौरान प्रवेश की मौत हो गई. हादसे में घायल प्रवेश के दो साथियों को कहां भर्ती कराया गया. इसकी जानकारी नहीं मिली है. सुबह मेडिकल कॉलेज हास्पिटल चौकी पुलिस ने वहां से मिले मेमो पर मर्ग कायम किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया. वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजा जाएगा. पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी के विश्लेषण के आधार पर इस मामले में अगली कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t