कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने शादी से 20 दिन पहले पेड़ से फांसी लगाकर की खुदकुशी, पसरा मातम, आरोपी फरार तलाश में जुटी पुलिस
Troubled by debt and financial crisis, a young man committed suicide by hanging himself from a tree 20 days before his marriage mourning spread police is searching for the absconding accused
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कतिया पारा में आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के चलते विजय कश्यप ने मूंगा पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. विजय फूल व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी शादी 18 फरवरी को तय थी. कर्ज और लोन की समस्या ने उन्हें इस घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. और फरार आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कतिया पारा के विजय कश्यप उर्फ दीनू ने ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. विजय ने एक निजी लोन ऐप से पैसा लिया था. जिसे उन्होंने पुष्पेंद्र देवांगन को दिया था, जो पिछले दो महीने से फरार हैं। विजय पर बढ़ते कर्ज़ और ₹1100 रोजाना की ईएमआई का दबाव था. इसी मानसिक तनाव को वजह बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



