भाजपा को लगा बड़ा झटका! टिकट कटने से नाराज अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने भरा निर्दलीय नामांकन, कांग्रेस को मिलेगा फायदा!
BJP gets a big shock! Advocate Prashant Manikpuri, angry at ticket denial, filed nomination as an independent candidate, Congress will benefit!
गरियाबंद : नगरपालिका चुनाव से पहले गरियाबंद की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. भाजपा ने पहले अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनका टिकट काटकर रिखी राम यादव को उम्मीदवार बना दिया गया. अब इस फैसले का भारी विरोध सामने आ रहा है. क्योंकि प्रशांत मानिकपुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र ले लिया और दाखिल करने पूरे दल बाल के साथ कलेक्ट्रेट पहुचे.
भाजपा के इस आंतरिक घमासान से सियासी हलचल तेज हो गई है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पार्टी प्रशांत मानिकपुरी को मना पाएगी या वे चुनावी मैदान में डटे रहेंगे? अगर प्रशांत निर्दलीय के रुप में मुकाबले में उतरते हैं. तो भाजपा के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. जिससे कांग्रेस को सीधा फायदा मिलेगा.
भाजपा के पास अब 31 जनवरी तक का समय है. जब नामांकन वापस लिया जा सकता है. पार्टी की पूरी कोशिश होगी कि प्रशांत मानिकपुरी को मनाकर उन्हें चुनावी मैदान से हटाया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ. तो भाजपा के वोटबैंक में सेंध लग सकती है.
अब सभी की नजरें भाजपा की अगली रणनीति पर टिकी हैं. क्या पार्टी अपने ही नाराज नेता को मना पाएगी. या फिर यह बगावत भाजपा की जीत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बनेगी? गरियाबंद की राजनीति में यह चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. और आने वाले दिनों में बड़े राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



