पानी को लेकर विवाद में पड़ोसी परिवारों के बीच संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरुष समेत 15 लोग घायल, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

Clash between neighboring families over a water dispute; sticks and clubs were freely used, leaving 15 people—including men and women—injured; FIRs registered against both sides.

पानी को लेकर विवाद में पड़ोसी परिवारों के बीच संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरुष समेत 15 लोग घायल, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिया ले पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसी परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिससे महिला और पुरुष समेत दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हमला करने का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है. जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिनका इलाज जारी है.
ग्राम पंचायत सेमरताल के भदोरिया खार बरपाली में एक पक्ष के हरवंश उर्फ राजू लोनिया ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों से लंबे समय से जमीन और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है. आरोप है कि आरोपी सड़क पर मिट्टी डाल देते हैं. जिससे पानी की निकासी रुक जाती है. 
शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:45 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई. शोर सुनकर उनके पिता बैसाखूराम और ग्रामीण विक्की व सुमित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया.
दूसरे पक्ष का आरोप- घर में घुसकर की मारपीट
वहीं, दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह घर के आंगन में था. तभी सामने रहने वाले राजेश लोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर राजेश, उसके भाई राजू और भानू लाठी-डंडे लेकर पहुंचे. आरोप है कि उनके पिता बैसाखू ने भी मारपीट की.
हरीशानंद का कहना है कि चारों ने मिलकर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं. साथ ही थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई.
एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोनी थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों रिपोर्ट के आधार पर जुर्म दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी. मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और कुल कितने लोग घायल हुए.
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की हालात के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?