दहेज की प्रताड़ना बनी आत्महत्या की वजह, नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dowry harassment led to suicide; police arrested four accused—including the husband and in-laws—and sent them to jail in connection with the newlywed's suicide.
बालोद : गुरूर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की खुदकुशी के मामले में बालोद पुलिस ने चार महीने की गहन जांच के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जांच में दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना के पुख्ता सबूत मिले. जिसके आधार पर चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी 2026 को गुरूर की गुलमोहर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली मीनाक्षी भतरिया उम्र 28 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद गुरूर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की.
इस दौरान मृतका के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए और कॉल डिटेल सहित अन्य तकनीकी और दस्तावेजी सबूतों की भी बारीकी से जांच की गई. जांच के दौरान पाया कि शादी के बाद से मीनाक्षी को दहेज कम लाने की बात कहकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. इतना ही नहीं, उसके रंग-रूप को लेकर भी ताने दिए जाते थे. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी.
जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर पुलिस ने पति प्रवीण भतरिया, ससुर पग्गू लाल भतरिया, सास गीता भतरिया और ननद करूणा चतुर्वेदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद दुर्ग जिले के पथर्रा गांव में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई सबूतों और निष्पक्ष जांच के आधार पर की गई है. मामले की विवेचना अभी भी जारी है और जांच के दौरान अगर दुसरे तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



