शादी समारोह में शामिल होने गए पत्नी-बच्चे, फोन नहीं उठाने पर पड़ोस के बच्चे पहुंचे घर, फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

The wife and children went to attend a wedding. When the phone was not answered, the children from the neighborhood came to the house. A constable was found hanging, causing a stir and the police began investigating.

शादी समारोह में शामिल होने गए पत्नी-बच्चे, फोन नहीं उठाने पर पड़ोस के बच्चे पहुंचे घर, फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान ग्राम हथौद (सुरेगांव) निवासी लीवन भुआर्य उम्र 35 साल के रूप में हुई है. जो पुलिस लाइन बालोद में पदस्थ था. बताया जा रहा है कि वह करीब चार महीने पहले ही जिला अस्पताल के सामने स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना के समय कांस्टेबल की पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे. जबकि वह घर पर अकेला था. गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने क्वार्टर में था. लेकिन काफी देर तक पत्नी का फोन रिसीव नहीं किया. इस पर पत्नी ने पड़ोसियों को खबर दी.
पड़ोसियों ने पुलिस लाइन में खेल रहे बच्चों को कांस्टेबल को आवाज देने के लिए उसके पुलिस लाइन में क्वार्टर के चौथे मंजिल में उनके क्वार्टर भेजा. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. तब बच्चों ने दरवाजे में बने छेद से अंदर झांककर देखा तो कांस्टेबल को फांसी के फंदे पर लटका पाया. यह देखकर वे घबरा गए और फौरन आसपास के लोगों को जानकारी दी.
खबर मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि कांस्टेबल ने क्वार्टर में पलंग के सहारे फंखे पर स्कार्फ से फांसी लगाई थी. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t