खड़े ट्रक से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, फाग प्रतियोगिता देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पुरे गांव में पसरा मातम
A high speed bike collided with a parked truck, three friends returning after watching a phaag competition died in a tragic road accident, mourning spread in the entire village
बालोद : अर्जुंदा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक तेलीटोला गांव की तरफ से फाग प्रतियोगिता देखकर मोटरसाइकिल CG07 AJ 8736 से अपने गांव मनकी लौट रहे थे. गांव के पास पहुंचने से पहले उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक CG07 BA 4777 से टकरा गई. हादसे की खबर मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतकों का आज पोस्टमार्टम किया गया.
मृतकों की पहचान अनिल कुमार साहू उम्र 18 साल पिता खिलेश कुमार साहू, पीयूष साहू उम्र 17 साल पिता दिलीप साहू और विकास ठाकुर उम्र 22 साल पिता सुखित राम ठाकुर है. तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



