12वीं की छात्रा को छग से किडनैप कर 5 दोस्तों ने ओड़िशा में किया दुष्कर्म, धमकी देकर नाबालिग को घर के बाहर छोड़कर आरोपी हुलास साहू फरार
5 friends kidnapped a 12th class student from Chhattisgarh and raped her in Odisha, accused Hulas Sahu fled after threatening the minor and leaving her outside her house
सक्ती : सक्ती जिले से दुष्कर्म की एक बड़ी वारदात सामने आई हैं. एक 12वीं की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए. आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का परिवार जिस मकान मालिक के घर पर किराएदार के तौर पर रहा करता था. उसी मकान मालिक ने छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ रेप की वारदात की. आरोपी का नाम हुलास साहू बताया जा रहा है.
शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने के बहाने नाबालिग का अपहरण कर आरोपी उड़ीसा ले गया था. अन्य 5 दोस्तों ने इस कांड में मुख्य आरोपी की मदद की. रेप करने के बाद नाबालिग लड़की को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए.
नाबालिग लड़की को घटना के बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है. हसौद थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है. जांच में पुलिस जुटी है.
पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया। फिर उसे ओडिशा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए. डरी-डरी पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया. जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



