बीजेपी अडानी का स्मार्ट मीटर" नहीं चलेगा- भाजपा की महँगी बिजली नहीं चलेगी, स्मार्ट बिजली मीटर आम जनता को लूटने का जरिया बना -विकास उपाध्याय

"The BJP-Adani 'smart meter' will not be accepted—the BJP's expensive electricity will not be tolerated; the smart electricity meter has become a means to fleece the common people." — Vikas Upadhyay

बीजेपी अडानी का स्मार्ट मीटर" नहीं चलेगा- भाजपा की महँगी बिजली नहीं चलेगी, स्मार्ट बिजली मीटर आम जनता को लूटने का जरिया बना -विकास उपाध्याय

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम आदमी को लूटने का बन गया है. हर जगह बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनकी खपत वास्तविक खपत से अधिक बताई जा रही है. स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में बहुत तेजी से चल रहा है. बिजली उपभोक्ताओं का यह अधिकार है कि अपनी वास्तविक खपत को जान सके। चेक मीटर का प्रावधान पहले से ही था. लेकिन यह सरकार अपनी लूट पर परदेदारी करने के लिए चेक मीटर लगाने और मीटर चेक करवाने उपभोक्ताओं से 1000 और 1500 रुपए शुल्क लेने का प्रावधान कर दिया गया है. अगर मीटर में गड़बड़ी का आरोप उपभोक्ता लगा रहे हैं. तो उसे मुफ्त में चेक किया जाए. किसी भी तरह से अतिरिक्त शुल्क अनुचित है. यह प्रावधान सरकार ने गड़बड़ी छुपाने के लिये किया है.
सरकार स्मार्ट मीटर वापस ले।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम चार बार बढ़ा दिया. 400 यूनिट हाफ योजना को बंद कर दिया. स्मार्ट मीटर लगा दिया इन सबसे बिजली के दाम बेतहाशा बढ़ गए. जनता परेशान है। सरकार, जनता को राहत देने के बजाय अब बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर दिया. कांग्रेस, सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है सरकार, कोयले का सेस कम होने के कारण बिजली का दाम कम तो नहीं कर रही, ऊपर से एक नया टैक्स लगा रही.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 यूनिट तक छूट को आधी करके 200 यूनिट किया. उसमें भी यह शर्त लगा दिया गया कि खपत 400 यूनिट से अधिक होते ही सारी छूट, राहत, रियायत पूरी तरह खत्म। ऊपर से सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर अधिक वसूली कर रहे है. अधिक मुनाफाखोरी के लालच में यह सरकार अनाप-शनाप बिजली बिल वसूलने के लिए नए नए पैंतरे अपना रही है. स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसी माह से आंदोलन करेगी.
पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम व छाया सांसद रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय ने कहा कि आज के इस भीषण महंगाई के बीच आम जन के घरों और दुकानों में लगातार बढ़ते बिजली बिल के विरोध में हमने एक शिकायत प्रारूप तैयार किया है. जिसको भरकर हम अपनी बढ़ी हुई बिजली बिल और साय साय चलते अडानी स्मार्ट मीटर का विरोध दर्ज करा सकते है. राज्य की भाजपा सरकार गरीब विरोधी है. आम जनता पर लगातार महंगाई की मार दे रही है., ज्ञात हो आज का अडानी स्मार्ट मीटर मनमाना रीडिंग देकर आमजन के घरों का बजट बिगाड़ रहा है,.मेरा छत्तीसगढ़ वासियों से विनम्र निवेदन है कि इस प्रारूप को भरकर अपने बिजली बिल की कॉपी को संलग्न कर अपने जोन के बिजली ऑफिस में जोरदार शिकायत दर्ज करावें.
हर परिवार से मेरा विनम्र पूर्वक हाथ जोड़कर आग्रह है की इस प्रारूप(फॉर्म) को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पंहुचा कर बिजली ऑफिस में बीजेपी अडानी स्मार्ट मीटर का विरोध दर्ज कराने की कृपा करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?