धमतरी नहर में तैरती मिली दोस्तों के साथ कोलियारी गए महासमुंद के युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
The body of a young man from Mahasamund, who had gone to Koliari with his friends, was found floating in the Dhamtari canal, with injuries on his head, causing panic in the area, and police investigating.
धमतरी : कुरुद नेशनल हाईवे स्थित रेलवे स्टेशन कुरुद के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब ग्रामीणों ने नहर के पानी में एक युवक का शव बहते हुए देखा. खबर पर पहुंची कुरुद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान अभिषेक वरदान श्रीवास्तव उम्र 32 साल निवासी बसना, जिला महासमुंद के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम डंडेसरा के पास ग्रामीणों ने पानी में एक लाश देखी. इसकी खबर पुलिस को दी गई. पानी का बहाव तेज होने की वजह से शव बहकर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज तक पहुंच गया था. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे किनारे लगाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जांच में पता चला है कि अभिषेक धमतरी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और वहीं किराए के मकान में रहता था. मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कोलियारी गया था. शाम को उसके दोस्त वापस लौट आए. लेकिन अभिषेक ने ‘बाद में आने’ की बात कहकर उन्हें भेज दिया. इसके बाद वह घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश मिलने की खबर आई.
शव के सिर पर चोट के निशान मिलने से शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा था. लेकिन पुलिस का कहना है कि बहने के दौरान सिर किसी पत्थर से टकराने की वजह से यह चोट आई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



