भैंसों के झुंड के टकराने से सड़क पर गिरे बाइक सवार पति-पत्नी, सामने से आ रही ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Husband and wife riding a bike fell on the road after being hit by a herd of buffaloes a truck coming from the front crushed the woman painful death occurred on the spot police engaged in investigation

भैंसों के झुंड के टकराने से सड़क पर गिरे बाइक सवार पति-पत्नी, सामने से आ रही ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छुईखदान जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां छुईखदान में आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छुईखदान अंतर्गत ग्राम ओटेबंद निवासी परिवार मोटरसाइकिल से खैरागढ़ की तरफ जा रहा था. तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई.
चश्मदीदों ने बताया कि पुरुष और महिला की बाइक भैंसों के झुंड से टकरा गई. और बाइक में सवार पति चमरु जंघेल और पत्नी दुर्गा जंघेल सड़क पर गिर गए. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक की चपेट में महिला आ गई और कुचल जाने से महिला के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए. और महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb