तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर मादा भालू ने किया पैर पर हमला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी, 3 महीने में तीसरी घटना से हड़कंप

A female bear attacked the leg of a young man who had gone to pluck tendu leaves, he saved his life by climbing a tree, treatment is going on in the hospital, panic due to the third incident in 3 months

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर मादा भालू ने किया पैर पर हमला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी, 3 महीने में तीसरी घटना से हड़कंप

खैरागढ़ : बनबोड गांव में शुक्रवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया. युवक ने किसी तरह भागकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई. लेकिन हमले में उसका एक पैर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बनबोड निवासी जितेंद्र चक्रधारी 23 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था और लौटते समय उसकी मुठभेड़ एक मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गई. भालू को देख वह घबरा गया और भागने लगा. लेकिन तब तक भालू ने उसे पकड़ लिया और उसके पैर पर हमला कर दिया. घायल युवक को पहले मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति अब सामान्य है और उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसका इलाज खैरागढ़ अस्पताल में चल रहा है
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में जंगली जानवर खासकर भालू, आबादी वाले इलाकों की तरफ आ रहे हैं. जिले में वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर है. ऐसे में जंगल में जाने वाले मजदूरों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और तेंदूपत्ता संग्रहकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB