सिंदूर भरकर शादी का वादा, पांच बच्चों की तलाकशुदा मां का 4 साल तक बलात्कार, फिर किसी और से शादी, दगाबाज प्रेमी अनूप गिरफ्तार
Divorced mother of five children raped for 4 years after applying sindoor and promising to marry, then married someone else, treacherous lover Anup arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है. यहां के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. जब महिला ने साथ रहने की बात की तो उसने मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का नाटक किया और चुपचाप किसी और महिला से शादी रचा ली. पीडि़ता की शिकायत पर फरसाबहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीडि़ता 5 बच्चों की मां है और पति से विवाद के बाद बच्चों को लेकर अलग रहती है.
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2000 में महिला की शादी हुई थी. उसके पांच बच्चे हैं. वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के चलते उसका तलाक हो गया. जिसके बाद वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी. 14 सितंबर 2021 को अपने गांव के पास एक अन्य गांव गई थी. तभी गांव का युवक अनूप एक्का उम्र 27 साल मिला और उसे प्रेम प्रस्ताव देते हुए शादी की बात कही. महिला ने अपनी स्थिति साफ बताते हुए मना किया. लेकिन युवक ने भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा.
पत्नी का झूठा दर्जा देने के बाद अनुप ने महिला से लगातार कई बार रेप किया. इस बीच पीडि़ता को पता चला कि अनुप एक्का ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. जब पीडि़ता ने फोन के जरिए अनूप से संपर्क कर शादी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह किसी और से शादी कर चुका है और उससे संबंध नहीं रखना चाहता है.
इस तरह आरोपी अनूप एक्का के द्वारा तलाकशुदा महिला जानते हुए भी शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया. इस रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में आरोपी अनूप एक्का के खिलाफ धारा 450, 376व 376(2)n के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पीड़िता का डॉक्टर के द्वारा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. जांच के दौरान फरसाबहार पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप एक्का को पुख्ता सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



