शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सड़क पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस -सत्ता का घमंड

BJP district vice president lay down on the road to protest against drunk driving, Congress - arrogance of power

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सड़क पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस -सत्ता का घमंड

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह और उनके समर्थकों ने पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई के विरोध में हंगामा किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ की जा रही सघन जांच के दौरान एक युवक को शराब के नशे में पकड़ा गया था. इसके बाद अजीत सिंह और उनके समर्थकों ने युवक को छोड़ने की मांग की और हालात को विवादित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक अजीत सिंह और उनके समर्थकों ने कोतवाली प्रभारी को धमकाया और सड़क पर लेटकर विरोध जताया. कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI