अडानी ग्रुप 60 हजार करोड़ से ज्यादा का करेगा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई, 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Adani Group will invest more than 60 thousand crores, Chief Minister congratulated the people of the state on Chherchhera festival, flagged off 10 de-sludge vehicles

अडानी ग्रुप 60 हजार करोड़ से ज्यादा का करेगा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई, 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी

अडानी ग्रुप 60 हजार करोड़ से ज्यादा का करेगा निवेश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उद्योगपति गौतम अडानी ने मुलाकात की. अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम का निवेश किए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने अडानी समूह के पहल की सराहना की.
अडानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अडानी समूह अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ का निवेश करेगा. इन परियोजनाओं के जरिए राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की एक्स्ट्रा बढ़ोत्तरी होगी. अडानी ग्रुप छग में सीमेंट प्लांट्स के विकास और विस्तार के लिए भी 5,000 करोड़ का निवेश करेगा. अडानी फाउंडेशन के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार साल में 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी. प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
साय ने कहा कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है. महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है. इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी. इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री ने 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर : अब तक हमारे प्रदेश के 5 जिले, 58 विकासखंड और 16 हजार से ज्यादा गांव ओडीएफ प्लस मॉडल हो चुके हैं. मुख्यमंत्री ने 10 डी-स्लज वाहनों को हरी झंडी दिखाई. 10 विभिन्न जिलों के ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की चाबी और दस्तावेज सौंपे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा. उन्होंने जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की. प्रदेश में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं. 
मिशन के फेज- 02 में ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल राज्य के तौर पर स्थापित होने के क्रम में प्रदेश के 5 जिले दुर्ग, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जांजगीर-चांपा एवं धमतरी जिले के 57 विकासखंड तथा 16 हजार से ज्यादा गांव ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल हो चुके हैं.
प्रदेश के सभी जिलों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. इन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में आसपास के गांवों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल को उपचारित किया जाएगा. सेप्टिक टैंक भरने पर संबंधित परिवार या संस्थान इन प्लांट से संपर्क कर टैंक खाली करने के लिए डी-स्लज वाहन बुलवाएंगे. जिसके लिए दूरी के आधार पर उचित उपभोक्ता शुल्क का निर्धारण किया जाएगा. वर्तमान में प्रदेश मे 19 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो चुका है.
ग्राम पंचायत बिरकोनी जिला महासमुन्द, ग्राम पंचायत टेमरी जिला रायपुर, ग्राम पंचायत सारंगपुर कला जिला कबीरधाम, ग्राम पंचायत गम्हरिया जिला जशपुर, ग्राम पंचायत कोतरी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, ग्राम पंचायत लगरा जिला जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत परसदा वेद जिला बिलासपुर, ग्राम पंचायत रूदा जिला बालोद, ग्राम पंचायत झझपुरी कला जिला मुंगेली, ग्राम पंचायत पथरिया जिला दुर्ग को डी स्लज वाहन हस्तांतरित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI