ब्यूटी पार्लर के बैंक खाते से 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आरोपी महिला गिरफ्तार, 111 खातों की जांच जारी, जल्द होगा चौकाने वाले नामों का खुलासा

Transaction of 5 crores from the bank account of a beauty parlor, accused woman arrested, investigation of 111 accounts continues, shocking names will be revealed soon

ब्यूटी पार्लर के बैंक खाते से 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आरोपी महिला गिरफ्तार, 111 खातों की जांच जारी, जल्द होगा चौकाने वाले नामों का खुलासा

दुर्ग : भिलाई के वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक में संचालित 111 म्यूल अकाउंट में से एक खाता धारक उमा शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के खाते में साइबर फ्रॉड से 5 करोड़ रुपए आए और फिर एक कॉर्पोरेट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए.
जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान उमा शर्मा पति संजीव शर्मा उम्र 43 साल के रुप हुई है। वह कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती है.
महिला के खाते में 5 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया. इसके बाद जब उस खाते से रकम को दिल्ली के एक कार्पोरेट खाते में ट्रांसफर किया गया तो एक साल पहले उस खाते को साइबर फ्रॉड के तहत होल्ड में डाला गया. पुलिस ने महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि साइबर फ्रॉड और अन्य धोखाधड़ी के जरिए मिली रकम को म्यूल अकाउंट में डालकर आगे ट्रांसफर किया गया. पुलिस ने आरोपी महिला से केनरा बैंक के दो क्यूआर कोड, एक मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग का लेटर (जिसमें यूजर आईडी और पासवर्ड लिखा है), एक चेकबुक जब्त किया है.
बैंक मैनेजर ने शिकायत में बताया था कि उनके दुर्ग के वैशाली नगर के केनरा बैंक शाखा में ऐसे 111 खाते हैं जिनमें साइबर और अन्य धोखाधड़ी की रकम आई है. इनमें से कई खातों पर डेबिट मेमो लगाया गया है और करीब 22 लाख रुपये होल्ड किए गए हैं. पुलिस अन्य 110 खातों की भी जांच कर रही है, जिसमें करीब 85 करोड़ का ट्रांजिक्शन होना पाया गया है.
110 खाता धारकों की तलाश अभी भी
आपको बता दें कि केनरा बैंक वैशाली नगर के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया उम्र 40 साल ने वैशाली नगर थान में साइबर फ्राड में शामिल 111 संदिग्ध खातों की शिकायत कराई थी. उसने बताया कि इन 111 बैंक खातों में साइबर फ्रॉड और अन्य फ्रॉड की रकम मंगाई गई है. इन सभी खातों को अभी होल्ड में रखा गया है और इनमें 22 लाख 5 हजार 173 रुपए जमा है.
सामने आ सकते कई बाड़े नाम और चेहरे
आपको बता दें कि पुलिस अभी भी 110 म्यूल अकाउंट के खाता धारकों की तलाश कर रही है. पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो नए एसपी विजय अग्रवाल के चार्ज लेने के कुछ दिन बाद ही जांच तेज होगी. पुलिस का कहना है कि इन 110 खाता धारकों में कई नाम ऐसे भी शामिल हैं. जो काफी चौकाने वाले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB