अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, शराब के नशे में धूत मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
A high speed bike lost control and hit a tree, one drunk motorcyclist died and another got injured
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकराकर खेत मे जा घुसी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही थानाक्षेत्र के अंतर्गत पीपरडोल ग्राम पंचायत में बीती रात करीब दो बजे रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए रोनू मरकाम उम्र 25 साल और रोहित मराबी उम्र 20 साल निवासी बरवासन ग्राम अपने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर पीपर डोल पहुचे थे। फिर ये शराब के नशे में मस्त होकर मरवाही चले गए और वापसी में मरवाही से पीपरडोल जाने के दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक होने की वजह से और शराब के नशे में गाड़ी चला रहे रोनू ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पेड़ टकरा कर खेत में जा घुसी.
इस हादसे में रोनू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि साथ में मौजूद रोहित गंभीर रुप से घायल हो गया. मौके पर पहुंचे 108 ,और 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



