छत्तीसगढ़ में फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में युवक पर किया चाकू से हमला, इलाज जारी, हथियार और वाहन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Another stabbing incident in broad daylight in Chhattisgarh, youth attacked with knife due to old rivalry, treatment going on, weapons and vehicle seized, 6 accused arrested

छत्तीसगढ़ में फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में युवक पर किया चाकू से हमला, इलाज जारी, हथियार और वाहन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारेलाल चौक में दिनदहाड़े एक युवक को चाकू मारने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 3 नग चाकू जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2025 को चिखली निवासी महफूज शेख अपने मित्र शैलेन्द्र से त्रिवेणी संगम में मिलने गया था. इस दौरान शैलेन्द्र ने महफूज से कहा कि वह उसे निखिल रामटेके से बात कराए. जिस पर महफूज ने अपने मोबाइल से दोनों की बातचीत कराई. बातचीत के दौरान शैलेन्द्र और निखिल के बीच विवाद हो गया. इसी विवाद के बाद शाम करीब 4:30 बजे, जब महफूज अदालत से लौटकर अपने घर जा रहा था. तभी प्यारेलाल चौक ओवरब्रिज के नीचे दो मोटरसाइकिलों में सवार छह युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज कर, एक राय होकर धारदार चाकुओं से नाक, होंठ और कुल्हे पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वारदात के बाद घायल के पिता यासीन शेख ने कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. वारदात की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 338/2025, धारा 191(2), 191(3), 190, 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए फौरन टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और दुसरे सबूतों के आधार पर पुलिस ने राजगांदगांव शहर के निवासी भास्कर खान, मोहम्मद सोहेल रजा, मारुफ खान, तक्ष पीटर, निखिल रामटेके और दुर्ग के बोरसी निवासी कौशलेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन धारदार चाकू, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी जब्त किया है.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि घायल और आरोपियों के बीच किसी पुराने मामले में रंजिश के चलते आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है. घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. इस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राधेश्याम जूरी, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, मिलन साहू, आरक्षक रंजीत चौरसिया, प्रियांश राजपूत व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
भास्कर खान उम्र 25 साल निवासी दिनदयाल नगर वार्ड 06, चिखली
मोहम्मद सोहेल रजा उम्र 30 साल निवासी स्टेशन पारा वार्ड 10, चिखली
मारूफ खान उम्र 18 साल निवासी स्टेशन पारा वार्ड 12, अलीम सिद्दीकी गली, चिखली
तक्ष पीटर उम्र 19 साल निवासी शिक्षक नगर स्टेशन पारा, वार्ड 03, चिखली
निखिल रामटेके उम्र 22 साल निवासी स्टेशन पारा, चिखली
कौशलेन्द्र साहू उर्फ कस्तू उम्र 22 साल निवासी बोरसी चौक, दुर्ग
जब्त सामग्री
तीन लोहे के धारदार चाकू
एक मोटरसाइकिल (बिना नंबर)
एक स्कूटी (CG08 BA 2906)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB