पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

A young man was beaten to death due to an old rivalry, sensation spread in the area, three accused arrested, search for the remaining accused continues

पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार जिला के थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरा में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. इस जघन्य वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमन मंडले ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई 2025 की रात करीब 8 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम तोरा स्थित दुकान के सामने सड़क किनारे बैठा था. तभी दो ईको वाहन में सवार होकर आरोपी अमरदीप पात्रे, रितेश टोण्डे, ओमप्रिय चतुर्वेदी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, हाथ-मुक्के एवं नुकीले हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया.
इस हमले में प्रार्थी एवं उसके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सबसे गंभीर चोट तमराज महिपाल को लगी. जिन्हें इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
इस मामले में थाना सिमगा पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3), 109(3), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें अदालत  में पेश करने किया गया.
थाना सुहेलापुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते मारपीट की बात कबूल की है. इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आरोपियों के नाम 
1. अमरदीप पात्रे उम्र 28 साल निवासी ग्राम तोरा थाना सिमगा 
2. रितेश टोण्डे उम्र 19 साल निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. ओमप्रिय चतुर्वेदी उम्र 23 साल निवासी ग्राम रानीजरौद थाना सुहेला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB