स्वास्थ्य विभाग का बाबू बृजेश 54,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ ढाबा से गिरफ्तार, छह महीने में एसीबी की सातवीं बड़ी कार्रवाई
Health department's clerk Brijesh arrested red handed from a Dhaba while taking a bribe of Rs 54,000, seventh major action by ACB in six months
बिलासपुर/मुंगेली : मुंगेली जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की तगड़ी कार्यवाही देखने को मिली है. जिले के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को एसीबी की टीम ने 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम रेड कार्यवाही तखतपुर के रियांश होटल के पास स्थित एक ढाबे में अंजाम दिया है. टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फंदवानी मुंगेली निवासी ललित सोनवानी 30 जून 2025 को बीएमओ कार्यालय मुंगेली से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए. पीड़ित ने लिखित में 5 जुलाई को एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराया कि ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्त लाभों की प्रक्रिया में कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने सबसे पहले लगाए गए आरोप का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी बृजेश ने शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये पहले ही ले चुका है. शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ट्रैप की योजना बनाई.
8 जुलाई यानी मंगलवार को शिकायतकर्ता को बाकी 54,000 रुपये के साथ आरोपी के पास भेजा गया. जैसे ही आरोपी ने तय रकम लिया. एसीबी की टीम धावा बोलकर आरोपी रिश्वतखोर बाबू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया.
एसीबी की टीम ने।आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम को बरामद किया और विराम बरामद किया. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है. एसीबी के सूत्र ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.
गौरतलब है कि मुंगेली जिले में बीते 7 महीनों में एसीबी ने लगातार छठी कार्यवाही है. इससे पहले भी कई बड़े नामों पर एसीबी ने शिकंजा कसा है. इनमें प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल और उनके सहायक, पुलिस विभाग के एएसआई राजा राम साहू, पटवारी उत्तम कुर्रे और सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके सहायक शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



