गृहमंत्री के गृह जिला कबीर धाम में युवक को फांसी पर लटकाया, शक में परिवार को बंधक बना मकान में लगाई आग, एक की मौत, 8 पुलिसकर्मी घायल

In Home Ministers home district Kabir Dham a youth was hanged the family was held hostage on suspicion the house was set on fire one dead 8 policemen injured

गृहमंत्री के गृह जिला कबीर धाम में युवक को फांसी पर लटकाया, शक में परिवार को बंधक बना मकान में लगाई आग, एक की मौत, 8 पुलिसकर्मी घायल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में एक बार फिर भारी बवाल हो गया. एक युवक की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया. इस जघन्य घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू पर हत्या का शक में उसके घर में आग लगा दी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
इस मामले की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने से रोक दिया और उनके साथ हाथापाई भी की. झूमा झटकी में 8 पुलिस कर्मियों को चोटे आई है. हालात को संभालने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. मामला कबीरधाम के रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव का है
आग की चपेट में आने से सिलेंडर फट गया और पूरा घर जलकर राख हो गया. हादसे में घर के अंदर मौजूद कचरु साहू की दर्दनाक मौत भी हो गई. पुलिस करीब 50 ग्रामीणों  को हिरासत में लिया है. गांव में 500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है.
दरअसल रेंगाखार के कचरा साहू नामक जिस युवक का शव फांसी पर लटका मिला उसका पिछले दिनों गांव के ही रघुनाथ साहू से विवाद हुआ था. इस घटनाक्रम को जोड़ते हुए ग्रामीणों को आशंका हुई कि युवक को रघुनाथ साहू के परिवार ने मारकर फांसी पर लटका दिया है. बौखलाए ग्रामीणों ने इतना बड़ा कांड कर डाला.
बहरहाल छावनी में तब्दील इस गांव में ग्रामीणों को खोज-खोज कर पकड़ा जा रहा है. बताते चलें कि युवक कचरु साहू का शव एमपी के मंडला जिले के क्षेत्र पर मिला. यह इलाका छत्तीसगढ़ के रेंगाखार से लगा हुआ है. जहां का कचरु साहू रहने वाला था. फ़िलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि इस युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb