छग में फर्जी नक्सली की पुलिस के सामने खुल गई पोल, पुनर्वास नीति योजना का फायदा लेने युवक ने रची साजिश, दो साथियों समेत सरेंडर करने पहुंचा थाना

Fake Naxalite exposed in front of police in Chhattisgarh youth conspired to take advantage of rehabilitation policy scheme reached police station to surrender along with two associates

छग में फर्जी नक्सली की पुलिस के सामने खुल गई पोल, पुनर्वास नीति योजना का फायदा लेने युवक ने रची साजिश, दो साथियों समेत सरेंडर करने पहुंचा थाना

सक्ती : बालोद जिला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सरकार की पुनर्वास नीति योजना की लालच में बेरोजगार युवक अपने आपको नक्सली बता पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच गया.
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार हाथ में हथियार थामें नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने लोन वर्राटू अभियान चला रही हैं. जिसके तहत नक्सली विचारधारा को छोड़ सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाती है.
इन्हीं योजनाओं का फायदा पाने की लालच में बीजापुर जिला का रहने वाला बेरोजगार युवक बबलू उर्फ (मधु मोड़ियाम) अपने रिश्तेदार सुदेश उर्फ मनकू और मानपुर मोहला क्षेत्र का रहने वाला अपने एक साथी ओमप्रकाश नेताम के साथ बालोद पहुंचा और पुलिस के सामने अपने आपको मानपुर मोहला कमेटी का नक्सली सदस्य बता कई नक्सली घटना में शामिल होने की बात कहते हुए सरेंडर करने की बात कही.
जिसमें उनके साथ आए दो युवक उन्हें नक्सली साबित करने में लगे रहे. जब पुलिस मामले की छानबीन की तो पता चला कि बबलू उर्फ (मधु मोड़ियाम) की नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है. बल्कि पुलिस को गुमराह कर पुनर्वास नीति योजना से मिलने वाले राशि व अन्य फायदा ले आपस में बांटने की योजना बना नक्सली साबित करने पर तुला है जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ 319(2), 6 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है.
अशोक कुमार जोशी एडिशनल एसपी बालोद ने बताया कि एक बबलू उर्फ मधु नामक बीजापुर का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार सुदेश और अपने एक साथी ओमप्रकाश के साथ बालोद जिला आया और अपने आपको मोहला मानपुर डिवीजन का मेम्बर बतला नक्सली गतिविधियां में शामिल रहने की बात कहते हुए सरेंडर करना चाहता था. तस्दीक करने पर उनकी बात झूठी निकली. जिस पर से तीनों युवकों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb