मशरुम तोड़ने जंगल गए दिव्यांग ग्रामीण युवक को तीन हाथियों ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, पसरा मातम, इलाके में फैली दहशत
A disabled rural youth who had gone to the forest to pick mushrooms was beaten to death by three elephants mourning spread panic spread in the area
गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. वहीं एक और ताजा मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से सामने आया है. यहां वन परिक्षेत्र के सोरिद खुर्द में जंगली मशरुम तोड़ने गए दिव्यांग को हाथी ने पटक-पटक के मार डाला है. इलाके में हफ्ता' भर से तीन दंतेल की मौजूदगी का हाई अलर्ट जारी था. यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है.
हफ्ते भर पहले हाथियों का दल गरियाबंद के फिंगेश्वर पहुंचे हुए थे. वन अमला तब से लगातार उसके विचरण को लेकर इलाके में अलर्ट कर रहे थे. बावजूद इसके आज शुक्रवार को सोरिद और करपी गांव के बीच की जंगल में हाथी मानव द्वंद हो गया.
फिंगेश्वर रेंजर तरुण तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कुमार मरकाम उम्र 44 साल निवासी सोरिद खुर्द पहट 3 बजे जंगली मशरुम निकालने जंगल जा रहा था. तभी उसका सामना हांथी से हुआ. कुमार ने साइकिल छोड़कर भागने की कोशिश थी. सायकल से करीबन 300 मीटर दूरी पर मृतक का शव क्षत विक्षित हालत में पड़ा था. मृतक बाए पैर से दिव्यांग है. भागने की कोशिश किया होगा लेकिन हाथी की रफ्तार से ज्यादा तेज नहीं भाग सका होगा. वारदात के बाद हाथी महासमुंद की तरफ निकला है.
घंटना के बाद फिंगेस्वर थाना प्रभारी कमल वर्मा भी अपने बल के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल के सामने लग गई थी. मृतक के परिजनों को जरुरी सहायता राशि देने की तैयारी वन विभाग कर रही है.
बता दें कि महीनेभर पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था. इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



