सरकारी भूमि में लाखों की धोखाधड़ी, राजस्व त्रुटि सुधार के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला जमीन दलाल पुनाराम साहू गिरफ्तार

Fraud of lakhs in government land, land broker Punaram Sahu arrested for selling government land by preparing forged documents in the name of revenue error correction

सरकारी भूमि में लाखों की धोखाधड़ी, राजस्व त्रुटि सुधार के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला जमीन दलाल पुनाराम साहू गिरफ्तार

रायपुर : सरकारी जमीन में लाखों की धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले जमीन दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पुनाराम साहू के खिलाफ पहले भी जमीन धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुनाराम साहू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने बाबत अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व कार्यालय अमनपुर प्रेषित जांच प्रतिवेदन के अनरुप आवेदक जगन्नाथ विश्वकर्मा पिता आशाराम निवासी बेलर ने थाना अभनपुर जिला रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बेलर पटवारी हल्का नंबर 11 तहसील अभनपुर जिला रायपुर उ.म. में स्थित खसरा नंबर 589 रकबा 1.510 हेक्टे. भूमि राजस्व अभिलेख में लीलाराम, अमृत बाई, लोभा बाई के नाम पर शामिलात रुप से दर्ज था. इस जमीन का सौदा आरोपी पुनाराम साहू निवासी ग्राम खोरपा के साथ हुआ था. यह जमीन भूदान धारक शसकिय भूमि थी. इस वजह से पुनाराम साहू ने कहा कि इस जमीन को मुझको बेच दो और मैं खरीदने के बाद राजस्व त्रुटि सुधार कराउंगा और मैं बेचूंगा, ऐसा कहकर आवेदक के भूमि धारक पट्टे की प्राप्त भूमि को भी जो शासकीय भूमि है. उसे लखन साहू पिता फगुवा राम साहू निवासी टाटीबंध रायपुर को बिक्री करने का इंकरारनामा आरोपी पुनाराम साहू विक्रेता और लखन साहू क्रेता के नाम 28 सितम्बर 2023 को किया. और 18 अक्टूबर 2023 को लखन साहू के परिवार वालों के नाम से दो हिस्सों में रजिस्ट्री कराकर आरोपी पुनाराम साहू ‌द्वारा आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर षडयंत्र पूर्वक दस्तावेज की कूटरचना कर पुरी रकम 6684000/- रुपये अपने पास रख लिया है.
पुलिस ने आरोपी पुनाराम साहू के खिलाफ अपराध धारा 420, 120बी, 467, 468 भादवि. का जुर्म करना पाये जाने से जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबुत पाये जाने से आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t