रायपुर के 6 कारोबारियों से 6 करोड़ 51 लाख की ठगी, दूसरे की जमीन को अपना बताकर लगाया चूना, शातिर ठग अभिषेक सराफ फरार

6 crore 51 lakh fraud from 6 businessmen of Raipur, cheated by claiming other's land as their own, cunning fraudster Abhishek Saraf absconding

रायपुर के 6 कारोबारियों से 6 करोड़ 51 लाख की ठगी, दूसरे की जमीन को अपना बताकर लगाया चूना, शातिर ठग अभिषेक सराफ फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक और बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है. मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी शातिर ठग अभिषेक सराफ ने जमीन कारोबारी एस.के. देवांगन से करोड़ों रुपए की ठगी कर दी. आरोपी ने रायपुरा स्थित एक जमीन को अपना बताकर उससे 6 करोड़ 51 लाख रुपए वसूल लिया. लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं कराई. आरोपी ने न सिर्फ भुगतान लेकर रजिस्ट्री से पल्ला झाड़ लिया. बल्कि जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों से भी एडवांस टोकन राशि के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अभिषेक सराफ के खिलाफ इससे पहले भी रायपुर के सिविल लाइन, गोलबाजार और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. इन सभी मामलों में आरोपी ने एक ही तरह की साजिश रची. जमीन को अपना बताना, नकली दस्तावेज बनवाना और फिर एडवांस रकम लेकर फरार हो जाना.
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक सराफ ने प्रदेश के करीब आधा दर्जन से ज्यादा कारोबारियों से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है. ठगी के गंभीर मामलों को देखते हुए अदालत ने आरोपी के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. बताया जा रहा है कि सराफ ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में अपने नेटवर्क के जरिए ठगी का जाल फैलाया हुआ है.
पीड़ित कारोबारी एस.के. देवांगन ने बताया कि उन्होंने पूरी रकम चुकाने के बाद भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो शक गहराया. जांच में यह सामने आया कि जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज ही फर्जी थे.
नवीनतम शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रायपुर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ वर्षों से जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों के मामले तेजी से बढ़े हैं. कई बार तो आरोपी लोग एक ही जमीन को कई खरीदारों को बेचकर करोड़ों की ठगी कर लेते हैं. पुलिस ने नागरिकों और कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे जमीन की खरीद-बिक्री से पहले उसके दस्तावेजों की राजस्व विभाग और पंजीयन कार्यालय से पूरी तरह जांच-पड़ताल जरुर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t