बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर चूहेमार दवा मिली शराब पिलाकर पिता की पत्थर से सिर कुचलकर ली जान, पेट्रोल से जलाया, प्रेमिका-प्रेमी समेत दोस्त गिरफ्तार
Daughter along with boyfriend made her father drink alcohol mixed with rat poison and killed him by crushing his head with a stone, burnt him with petrol, girlfriend, boyfriend and friend arrested
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है. चार साल पहले दर्ज मामले की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है. पुलिस ने मृतक की ही बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. कत्ल की वजह पारिवारिक जमीन का बंटवारा और आपसी कलह बताया जा रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर 2020 को मधईपुर निवासी सुरेंद्र नारंग ने पंतोरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पुल नहर पार एक पुरुष की जली हुई लाश पड़ी है. पुलिस ने मर्ग क्रमांक 90/2020 दर्ज कर शव की पहचान प्रक्रिया शुरु की. जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम बगडबरी निवासी भूखल रोहिदास के रुप में हुई.
जांच में यह मामला संदिग्ध जरुर लगा लेकिन ठोस सबूत न मिलने पर पुलिस जांच लंबित रही. पूरी लाश जलने से पुलिस को कत्ल का कोई सुराग नहीं मिला और मामला हादसा मानकर बंद कर दिया गया.
चार साल तक आरोपी सामान्य जिंदगी जीते रहे. लेकिन एक युवक ने उन्हें वारदात करते देख लिया था. वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा. इससे परेशान होकर राजा और पुरुषोत्तम ने उसकी भी हत्या कर दी. इसी नए केस की जांच में पुलिस ने जब सख्ती की तो चार साल पुरानी गुत्थी सुलझ गई.
चार साल बाद 24 जुलाई 2025 को चकरभाठा थाना क्षेत्र में दर्ज एक कत्ल के जुर्म की जांच के दौरान आरोपी राजा बाबू खुंटे ने बड़ा खुलासा किया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी पुरुषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर राजिम उर्फ रजनी बाई के कहने पर भूखल रोहिदास की हत्या की थी.
इस कबूलनामे के बाद बलौदा थाना पुलिस ने मर्ग डायरी को फिर से जांच में लिया और कत्ल का मामला दर्ज कर बारीकी से जांच शुरु की. पूछताछ में सामने आया कि मृतक भूखल रोहिदास की बेटी राजिम उर्फ रजनी बाई अपने पिता से नाराज थी. मृतक जमीन का बंटवारा करने से इंकार करता था. और शराब बेचने की आदतों को लेकर अक्सर घर में विवाद करता था. इन झगड़ों से परेशान होकर रजनी ने अपने पिता के कत्ल की साजिश रची और आरोपियों को रुपए का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिलवाया.
आरोपियों ने प्लान बनाकर भूखल रोहिदास को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल में बैठाकर छाता जंगल की तरफ ले गए. वहां उन्होंने पहले मृतक को शराब में चूहा मार दवा मिलाकर पिलाई. नशे की हालत में जब वह बेसुध हो गया तो उसके सिर पर पत्थर से हमला किया और फिर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर लाश को आग के हवाले कर दिया. बाद में शव को जंगल की तरफ फेंक दिया गया.
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों प्रेमी राजाबाबू खुंटे उम्र 24 साल, दोस्त पुरुषोत्तम खुंटे उम्र 28 साल और बेटी राजिम उर्फ रजनी बाई रोहिदास को गिरफ्तार कर लिया. इनके खिलाफ धारा 302, 201, 120 बी एवं 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी पंतोरा उनि दिलीप सिंह, सउनि प्रतिभा राठौर सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा. चार साल पहले हुई हत्या का राज खुलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों को यह जानकर और भी हैरानी हुई कि बेटी ने ही पिता की हत्या की साजिश रचकर रिश्तों को कलंकित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



