छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, यात्रियों से भरी टाटा एस पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 लोग घायल, 7 की हालत नाजुक
High speed wreaks havoc in Chhattisgarh, Tata S full of passengers overturns, 12 people injured in the tragic accident, 7 in critical condition
कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले में शनिवार की शाम मर्दापाल बाजार से लौटते समय यात्रियों से भरा एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा मर्दापाल अस्पताल के पास उस वक्त हुआ जब वाहन चालक तेज रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पलटने की इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें सात गंभीर घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को फौरन मर्दापाल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में ज्यादातर कांगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं.
घायल विष्णु विश्वकर्मा के मुताबिक वाहन ज्यादा स्पीड में था और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. जिसके चलते यह हादसा हुआ. गंभीर घायलों का कोण्डागांव ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है.
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में जनिता बेलसरिया उम्र 10 साल पिता रामेश्वर निवासी कांगा, संगति कोर्राम उम्र 55 साल पत्नी दयालु निवासी छोटे कुरुषनार, बुधन नाग उम्र 60 साल पति सोमारु निवासी कांगा, विष्णु विश्वकर्मा उम्र 26 साल पिता सियाराम निवासी मर्दापाल, फूलदाई कश्यप उम्र 32 साल पत्नी जयलाल निवासी कांगा, समली नाग उम्र 24 साल पत्नी शीलधर निवासी कांगा, नीलेश्वरी दीवान उम्र 14 साल पिता मंगलू निवासी कांगा शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



