गौठान में लगे सबमर्सिबल पंप चोरी कांड का खुलासा, आदतन चोर खोमेश्वर और धन्नू को किया गिरफ्तार, आरोपियों से सामान बरामद
Case of theft of submersible pump installed in Gauthan revealed, habitual thieves Khomeshwar and Dhannu arrested, goods recovered from the accused
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय गौठान से सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक आरोपी खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और आदतन अपराधी के तौर पर कुख्यात रहा है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ₹15,000 कीमत का सबमर्सिबल पंप बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गणेश साहू पिता स्व अल्कुराम साहू उम्र 40 साल साकिन परसदाकला थाना फिंगेश्वंर जिला गरियाबंद छग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खुडसा के शासकीय गौठान मे लगे सबमर्सिबल पंप कीमत 15,000 रुपये को कोई निकालकर ले गया है. इस मामले में प्रथम दृष्टिया चोरी करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय सहिंता-2023 कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान संदेही खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम और धन्नू अड़वंशी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया. संदेही आरोपियों के द्वारा शासकीय गौठान मे लगे सब मर्सिबल पंप को चोरी करना कबुल करने पर चोरी के सबमर्सिबल पंप को छुपाकर रखना बताया गया. आरोपियों के निशानदेही पर सब मर्सिबल पंप को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
दोनो आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपी 01) खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम पिता सलदू नेताम उम्र 23 साल 02) धन्नू अड़वंशी पिता संतोष अड़वंशी उम्र 25 साल साकिनान खुड़सा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
आरोपी खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम चोरी के आदतन अपराधी है. जिसके खिलाफ थाना फिंगेश्वर में वर्ष 2022 में चोरी के अपराध क्रमांक 296/2022 धारा 457,380 भादवि का जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई थी.
इस चोरी की वारदात से ग्राम खुड़सा के ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी. गौठान में सबमर्सिबल पंप चोरी होने से पशुओं के पानी की व्यवस्था बाधित हो गई थी. खासकर बरसात के दिनों में मवेशियों के चारा-पानी प्रबंधन के लिए गौठान पर ही निर्भरता रहती है. ग्रामीणों ने मांग की थी कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके.
गिरफ्तार आरोपी
खोमेश्वर उर्फ डोमेश्वर नेताम पिता सलदू नेताम उम्र 23 साल निवासी ग्राम खुड़सा थाना फिंगेश्वर
धन्नू अड़वंशी पिता संतोष अड़वंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम खुड़सा थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



