पुलिस आरक्षक पर दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, लिफ्ट के बहाने गलत हरकत, पीड़िता बोली-आरोपी की बुरी नजर, सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

A police constable was accused of molesting his friend's wife, allegedly offering a lift, and the victim alleged that the accused had an evil eye on her. A case has been filed against the constable.

पुलिस आरक्षक पर दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, लिफ्ट के बहाने गलत हरकत, पीड़िता बोली-आरोपी की बुरी नजर, सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा : कोरबा के सिविल लाइन थाना में एक पुलिस आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि बांगो थाना में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी ने उसे लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ की. विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था. वह कथित तौर पर पीड़िता पर बुरी नजर भी रखता था. इस घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई.
महिला की शिकायत पर सिविल पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं. घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है. सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बांगो थाने में पदस्थ दीपनारायण त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत मिली है. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t