ट्रेन के एसी कोच में शराब परोस रहा अटेंडेंट, दुर्ग में हमसफर एक्सप्रेस में आरपीएफ-आबकारी ने किया गिरफ्तार, बैग से मिले व्हिस्की-वोडका और बियर

An attendant serving alcohol in an AC coach was arrested by the RPF and Excise Department on the Humsafar Express in Durg. Whiskey, vodka, and beer were found in his bag.

ट्रेन के एसी कोच में शराब परोस रहा अटेंडेंट, दुर्ग में हमसफर एक्सप्रेस में आरपीएफ-आबकारी ने किया गिरफ्तार, बैग से मिले व्हिस्की-वोडका और बियर

दुर्ग : दुर्ग में निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस नम्बर 22868 ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अटेंडेंट रीमन दास यात्रियों को शराब परोसने और अपने साथ बड़ी तादाद में शराब ले जाने के आरोप में पकड़ा गया. यह कार्रवाई आरपीएफ और आबकारी विभाग ने की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरपीएफ दुर्ग को मुखबिर से खबर मिली थी कि हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट अवैध तरीके से शराब ले जा रहा है. आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के प्रभारी नेआबकारी विभाग से संपर्क किया और संयुक्त टीम बनाई. इसके बाद ट्रेन के दुर्ग पहुंचने का इंतजार किया गया.
जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची. टीम ने कोच नंबर B-7 में तैनात एसी कोच अटेंडेंट रीमन दास की पहचान कर उसके सामान की जांच की. तलाशी के दौरान उसके बैग से छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई. जब उससे इस शराब के बारे में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका.
जब्त शराब में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं. इस तरह कुल मिलाकर 12.236 बल्क लीटर शराब बरामद की गई. जिसकी कीमत करीब 4,140 रुपए बताई गई है. शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.
इस मामले में आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया.  उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब कहां से लाया था और क्या इसमें कोई और लोग भी शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t