पत्नी ने कर दी पति की हत्या, पति की लाश के पास बैठी रात भर, सुबह किया सरेंडर, इधर घरेलू विवाद में धर्मपत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

The wife killed the husband sat beside the husband dead body all night surrendered in the morning while in a domestic dispute the wife beat him to death with a stick

पत्नी ने कर दी पति की हत्या, पति की लाश के पास बैठी रात भर, सुबह किया सरेंडर, इधर घरेलू विवाद में धर्मपत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पत्नी ने कर दी पति की हत्या, पति की लाश के पास बैठी रात भर, सुबह किया सरेंडर, कत्ल के बाद ससुर को सुनाई खौफनाक कहानी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से खौफनाक खबर है. यहां एक पत्नी ने हथौड़ा मारकर पति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने मृतक का शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि महिला पति के शराब पीने से परेशान थी. इसलिए उसने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि कत्ल की यह घटना दुर्ग जिले के नेवई इलाके में घटी. पुलिस ने बताया कि 1 दिसंबर को महिला नेवई थाने पहुंची. उसने बताया कि मैं अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी. वह शराब पीकर आए दिन विवाद करता था. इस दौरान वह मेरे साथ मारपीट भी करता था.
30 नवंबर-1 दिसंबर की रात भी हमारे बीच विवाद शुरु हो गया. वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान मुझे गुस्सा आ गया. मैंने उसे समझाने-रोकने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं माना. मारपीट के बीच मेरे हाथ घर में रखा हथौड़ा लग गया. मैंने उसे उठाया और पति के सिर में मार दिया. इससे उसकी वहीं मौत हो गई.
ससुरी को बताई पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि महिला ने हत्या के बाद ससुर को घटना की जानकारी दी. इसकी जानकारी लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई. महिला ने ससुर को बताया कि पति ने उसके साथ बहुत मारपीट की. इसलिए गुस्से में उसे अपने पर काबू नहीं रहा. वह रात भर पति की लाश के साथ ही बैठी रही. उसके बाद सुबह होते ही पुलिस स्टेशन पहुंची. पुलिस ने बताया कि महिला की कहानी सुनने के बाद उसके ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

घरेलू विवाद में धर्मपत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपिया धनमेत धनवार उम्र 30 साल ने पति मंगलसिंह धनवार उम्र 35 साल को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना 13 जनवरी 2025 की शाम की है.
पड़ोसी प्रेमसिंधु नेगी उम्र 52 साल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. जिन्हें पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका. घटना वाले दिन झगड़े के बाद धनमेत धनवार ने अपने पति को डंडे से मारकर घायल कर दिया. मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर जाकर उन्हें बताई. जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा तो वह खून से लथपथ और बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा था.
उसे घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की. अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत कत्ल का जुर्म दर्ज किया गया.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपिया धनमेत धनवार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान धनमेत ने जुर्म कबूल कर लिया और कत्ल में इस्तेमाल डंडा और घटना के समय पहने कपड़े पुलिस के हवाले किया.
वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, दिनेश सिदार, चंद्रशेखर चंद्राकर और महिला आरक्षक गायत्री यादव ने मामले की जांच करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार किया. आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI