राजिम में बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, फरार आरोपी की तलाश जारी

Brutally beaten in Rajim death during treatment family members made serious allegations police engaged in investigation search for absconding accused continues

राजिम में बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, फरार आरोपी की तलाश जारी

गरियाबंद/राजिम : राजिम क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. ये  मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का हैमामूली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही बदमाश युवक भांवसिंग यादव ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर एस कुमार साहू तर्रीघाट निवासी की पिटाई की. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के छुड़ाया। इसके बाद भावसिंह वहां से भाग निकला. युवक बेहोश हो गया.
गांव के लोग ने एस कुमार को घर लेकर पहुंचे. पिता धनजी साहू ने बताया कि देर रात एस कुमार की तबियत अचानक बिगड़ने लगी. उसे सुबह इलाज के लिए राजिम सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
परिजनों का आरोप है कि भावसिंह के पिटाई से युवक की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि भावसिंह यादव आदतन बदमाश है. साल भर पहले मृतक के पिता धनजी के साथ भी मारपीट किया था. गांव के लोग भी उससे काफी परेशान हैं.
परिजनों ने घटना की जानकारी राजिम थाने में दी. घटना की खबर के बाद राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी. परिजनों का बयान लिया जा रहा है. परिजनों ने गांव के भावसिंग पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है और उनकी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb